Move to Jagran APP

Weather Update: बारिश से बढी ठंड, वज्रपात व ओलावृष्टि की भी संभावना; जानिए अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

Weather Update. बारिश होने के साथ ही जमशेदपुर में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। ऐसे में मौसमी बीमारी की संभावना भी बढ़ गई है। इसमें सर्दी-खांसी वायरल फीवर दस्त सहित अन्य रोग शामिल हैं। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 10:01 AM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 07:47 PM (IST)
Weather Update: बारिश से बढी ठंड, वज्रपात व ओलावृष्टि की भी संभावना; जानिए अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में ज्यादा कमी देखने को नहीं मिलेगी।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Weather Forecast मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जमशेदपुर में बारिश शुरू हो गइ है। मंगलवार की शाम से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। बुधवार की सुबह से बारिश भी शुरू हो गई।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन मौसम बिगड़ा रहेगा। बुधवार को झारखंड के मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़) व दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां) भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन तथा वज्रपात होने की संभावना है। वहीं, 18 फरवरी को भी इन सभी जिलों में मौसम यथावत जारी रहेगा। साथ ही चतरा, पलामू, हजारीबाग, लोहरदागा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिले में ओलावृष्टि होने की संभावना है। जबकि 19 फरवरी को मध्य तथा दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। 20 फरवरी को भी आसमान बादल छाए रहेंगे। वहीं, 21 फरवरी से मौसम मुख्यत: साफ रहेगा।

बारिश के साथ बढ़ी ठंड

बारिश होने के साथ ही जमशेदपुर में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। ऐसे में मौसमी बीमारी बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है। इसमें सर्दी-खांसी, वायरल फीवर, दस्त सहित अन्य रोग शामिल हैं। वहीं, बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में ज्यादा कमी देखने को नहीं मिलेगी।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

  • तिथि - न्यूनतम - अधिकतम
  • 17 फरवरी - 18.2 - 30.0
  • 18 फरवरी - 17.0 - 30.0
  • 19 फरवरी - 16.0 - 29.0
  • 20 फरवरी - 17.0 - 31.0
  • 21 फरवरी - 17.0 - 32.0
  • 22 फरवरी - 17.0 - 32.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.