Move to Jagran APP

सरकारी कॉलेजों में बीएड की सीटें हुई फुल, निजी रह गए खाली Jamshedpur News

कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत कुल 684 सीट पर विभाग से मार्गदर्शन का इंतजार कर रहे निजी बीएड कॉलेज

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 09:31 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 09:31 PM (IST)
सरकारी कॉलेजों में बीएड की सीटें हुई फुल, निजी रह गए खाली Jamshedpur News
सरकारी कॉलेजों में बीएड की सीटें हुई फुल, निजी रह गए खाली Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। केयू के पांच अंगीभूत कॉलेजों में से को-ऑपरेटिव और महिला कॉलेज चाईबासा में बीएड की सीटें फुल हो गई है। इन कॉलेजों को 100-100 सीट आवंटित थी। ग्रेजुएट, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज व बहरागोड़ा कॉलेज में थोड़ी बहुत सीटें बची हुई है। लेकिन कोल्हान विवि से संबद्धता प्राप्त सबसे ज्यादा 664 सीटें निजी बीएड कॉलेज के पास बची हुई है।

loksabha election banner

अंगीभूत एवं संबद्धता कॉलेज को मिला दिया जाए तो कुल 1640 सीट में से 684 सीट बची हुई है। निजी बीएड कॉलेज छठ के बाद इन सीटों पर एडमिशन के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगे। इसके लिए वे पहले ही कोल्हान विश्वविद्यालय को पत्र लिख चुके हैं। कोल्हान विश्वविद्यालय भी इसे लेकर उच्च शिक्षा विभाग को सूचित कर चुका है। विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि चूंकि यह सेल्फ फाइनांस कोर्स है, इस कारण बीएड की खाली सीटों पर विभाग जल्द से जल्द निर्णय लें।

मालूम हो कि झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से राज्य के सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में संचालित बीएड पाठ्यक्रम के अंतर्गत दाखिले के लिए राज्य स्तर पर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा संचालित की गयी थी। प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसेलिंग का अधिकार रांची विवि को दिया गया था। इसके तहत राज्य के कुल 136 बीएड कॉलेजों में कुल 13,600 सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। सीटें नहीं भरने पर रांची विश्वविद्यालय दो बार फिर से एडमिशन लेने का निर्देश दिया था। इसके लिए विभिन्न कॉलेजों द्वारा घोषित की गई थी। इसके बावजूद सीटें खाली रह गई। 

कॉलेज का नाम - कुल आवंटित सीटे - रिक्त सीटें

1. ग्रेजुएट कॉलेज - 100 - 04

2. बहरागोड़ा कॉलेज - 100 - 03

3. जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज - 200 - 13

4. स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज - 100 - 81

5. जामिनीकांत बीएड कॉलेज - 100 - 70

6. जामिनीकांत महिला बीएड कॉलेज - 50 - 44

7. डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन - 100 - 77

8. रंभा कॉलेज - 100- 87

9. श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन - 100 - 48

10. इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन - 100 - 65

11. मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर, चक्रधरपुर - 100 - 13

12. लोयोला कॉलेज ऑफ एजुकेशन - 100 - 39

13. आशु किस्कू मेमोरियल कॉलेज - 100 - 88

14. करीम सिटी मानगो - 100 - 52

अभी कई बच्चे ग्रेजुएशन पास कर चुके हैं। उन्हें भी मौका मिलना चाहिए। विभाग रिक्त सीटों को लेकर जल्द से जल्द से कोई निर्णय लें। विश्वविद्यालय इस बारे चिंतित है।

डॉ. संजीव आनंद, कोर्डिनेटर वोकेशनल सेल, कोल्हान विश्वविद्यालय। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.