Move to Jagran APP

Aaj ka rashifal : वृश्चिक राशि वाले वाहन चलाते समय सतर्क रहें, जानिए आज का राशिफल

Aaj ka rashifal . वृश्चिक राशि वाले आज यानी सोमवार को वाहन चलाते समय सतर्क रहें। मेष वालों को भी यात्रा में सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे दिन फलदायी है। आइए जानिए ज्‍योतिषाचार्य पंडित रमाशंकर तिवारी से आज का राशिफल।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 08:51 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 01:54 PM (IST)
Aaj ka rashifal : वृश्चिक राशि वाले वाहन चलाते समय सतर्क रहें, जानिए आज का राशिफल
कुम्भ राशि वालों का व्यावसायिक गतिरोध दूर होगा।

 Aaj ka rashifal . वृश्चिक राशि वाले आज यानी सोमवार को वाहन चलाते समय सतर्क रहें। मेष वालों को भी यात्रा में सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे दिन फलदायी है। आइए जानिए ज्‍योतिषाचार्य पंडित रमाशंकर तिवारी से आज का राशिफल। 

loksabha election banner

मेष : मानवीय व्यवहार से ख्याति, मित्र सहयोग से लाभ, संतान को सफलता व प्रिय मिलन से खुशी संभव। भूमि भवन संबंधी कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य में सुधार संभव। यात्रा में सतर्क रहें।

वृष : राजनीति में सफलता, रुके धन का लाभ, यात्रा का संयोग एवं अपनों का सानिध्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार तथा मानसिक चिंता घटेगी। रुचिकर भोजन मिलेगा। विवाद से बचें।

मिथुन : व्यावसायिक प्रगति हेतु नवीन योजना बनेगी। राजकीय प्रयास सफल होगा। सत्संगति से शांति एवं पारिवारिक समस्या सुलझेगी। भ्रमण व कार्यसिद्धि का योग बनेगा। सोच-विचार कर निर्णय लें।

कर्क : पुरुषार्थ से आर्थिक सुधार के साथ मान-सम्मान व ख्याति में वृद्धि होगी। प्रियजन का सानिध्य, उपहार व खुशी मिलेगी। न्यायिक प्रयास सफल होगा। व्यय विशेष संभव। वाहन चालन में संयम रखें।

सिंह : सफलता से आत्म विश्वास में वृद्धि, अर्थगम में सुधार व परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। रुके धन की प्राप्ति संभव। देवालय भ्रमण व राजकाज में सफलता संभव। अपव्यय से बचें।

कन्या : सूझबूझ से कार्य सिद्धि, घर में सुख-समृद्धि का विकास तथा संबंधी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक आस्था व आय स्रोत में वृद्धि होगी। बड़ों का आशीष मिलेगा। साझेदारी से परहेज करें। 

तुला : न्यायालय में सफलता, बाधित कार्यसिद्धि, आजीविका के साधन में सुधार एवं अहम निर्णय लेने का योग बनेगा। घरेलू आवश्यकता व शौक सामग्री पर व्यय संभव। यात्रा में सजग रहें।

वृश्चिक : पुराने परिचय का लाभ मिलेगा। अधिकारी व स्वजन से खुशी मिलेगी। जनहितकारी प्रयास से राजनैतिक स्थिति को बल मिलेगा। वित्तीय स्थिति सुधरेगी। वाहन चालन में सतर्कता रखें।

धनु : व्यवहार विचार से मान-सम्मान एवं नौकरी में सफलता का क्रम बनेगा। कारोबार में लाभ एवं संबंधी का सानिध्य मिलेगा। राजकीय प्रयास व यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें। 

मकर : जनहितकारी सोच से सहयोग एवं विकास के नए रास्ते खुलेंगे। जायदाद संबंधी समस्या का निदान एवं राजनैतिक पैठ बढ़ेगी। राजकीय प्रयास सफल होगा। कर्ज लेन-देन से बचें।

कुम्भ : व्यावसायिक गतिरोध दूर होगा। अनुभव से बाधित कार्य सिद्घ होंगे। घरेलू समस्या में कमी व प्रिय का स्वास्थ्य सुधरेगा। शिक्षा व धर्म कार्य सफल होगा। कर्तव्य के प्रति जागरुक रहें।

मीन : आध्यात्मिक रुचि का विकास, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि व आय स्रोत में सुधार होगा। विरोधी पक्ष के पराभव से खुशी तथा नए परिचय से लाभ का योग बनेगा। समय एवं धन का सदुपयोग करें। 

आज का राहुकाल : प्रात: 7:30 बजे से दिवा 9 :00 बजे 

आज का दिशा शूल :पूर्व। 

आज की भद्रा : रात्रि 4:47 बजे से।

कल 5 जनवरी का पंचाग : कल का दिशा शूल : उत्तर।

कल का पर्व : गुरु गोविंद सिंह जयंती नवीन मत से। 

कल की भद्रा : दिवा 3:48 बजे तक। श्री शुभ संवत् प्रमादी 2077 शके 1942

श्री सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास कृष्णपक्ष, सप्तमी तिथि रात्रि 2:49 बजे तक, उपरांत अष्टमी तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र संध्या 5:38 बजे तक उपरांत हस्त नक्षत्र, शोभन योग रात्रि 2:45 बजे तक, उपरांत अतिगण्ड योग। चंद्रमा कन्या राशि में। 

-पंडित रमाशंकर तिवारी, ज्‍योतिषाचार्य।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.