Move to Jagran APP

बैंक मैनेजर को महंगी पडी आशिकमिजाजी, महिला बैंककर्मी संग गंदे काम का हुआ ये अंजाम

misbehave with female bank worker पिछले दिनों एक दारोगा के किस्से सामने आए। ताजा मामला एक बैंक मैनेजर का है। मैनेजर का दिल एक महिला बैंक कर्मी पर आ गया। बस क्या था अपने आेहदे का फायदा उठाते हुए सीमाएं तोड दी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 11:56 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 11:56 AM (IST)
बैंक मैनेजर को महंगी पडी आशिकमिजाजी, महिला बैंककर्मी संग गंदे काम का हुआ ये अंजाम
मैनेजर ने अपने घर में शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास किया था।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। लौहनगरी जमशेदपुर में आशिशमिजाजी के एक के बाद एक किस्से सामने आते ही रहते हैं। किस्सा खास तब बन जाता है जब इससे तथाकथित संभ्रांतों के नाम जुडते हैं। पिछले दिनों एक दारोगा के किस्से सामने आए। ताजा मामला एक बैंक मैनेजर का है। मैनेजर का दिल एक महिला बैंक कर्मी पर आ गया। बस क्या था अपने आेहदे का फायदा उठाते हुए सीमाएं तोड दी। फिर जो हुआ वह दूसरों के लिए सबक है।

loksabha election banner

सोनारी थाना की पुलिस ने सोनारी की एक महिला बैंककर्मी से छेड़खानी, मारपीट, चेन और पर्स छीन लेने मामले के आरोपित एक निजी बैंक के रिपोटिंग मैनेजर आदित्य वर्धन सिंह को पिछले बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपित सोनारी संगम बिहार का निवासी है। सोनारी थाना में महिला बैंककर्मी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था 10 जनवरी को 12 बजे किसी बहाने से आरोपित ने उसका मोबाइल ले लिया था। वह मोबाइल वापस मांगती रही, लेकिन नहीं दिया। छेड़खानी करने लगा। इसके बाद उसे साउथ पार्क एरिया में आने को कहा। वह पार्क के टीएमएच क्लीनिक के पास गई तो होटल में चलने कहा। मना किया तो क्लीनिक के पास ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हल्ला करने पर मोबाइल, चेन और पर्स छीन लिया। पर्स में 2300 रुपये और अन्य कागजात थे।

घर में किया था शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास

इससे पहले पांच जनवरी को मैनेजर ने अपने घर में शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास किया था। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी भी दी थी। किसी तरह वह वहां से निकलने में सफल हुई।

बिरसानगर के दारोगा ने शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला का किया शोषण

इससे पहले सामने आए एक मामले में बिरसानगर थाने के तत्कालीन दारोगा रविरंजन ने एक शादीशुदा महिला को झांसे में लिया। उसे शादी का भरोसा दिलाकर पित से अगल करा दिया। उसके बाद उसका शरीरिक शोषण करने लगा। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो बहाने बनाने लगा। बाद में खुलासा हुआ कि दारोगा ने गांव में शादी कर ली है। मामला थाने में पहुंचा तो दारोगा छुट्टी लेकर भाग खडा हुआ। बडी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.