राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन
निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 11:23 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 11:23 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : केंद्र सरकार के निजीकरण के विरोध में सेंट्रल ट्रेड यूनियन द्वारा 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इस हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन भी शामिल होगा। झारखंड प्रदेश बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन के उप महासचिव हीरा अरकने ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उनका कहना है कि केंद्र सरकार किसान विरोधी कानून, मजदूर विरोधी श्रम कोड, निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है। उनका कहना है कि बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन पहले ही बैंकों के विलय के कारण कई शखाएं बंद होने से नौकरियों के अवसर खो चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें