इस फिल्म में जमशेदपुर की सुंदरता, स्थानीय कलाकारों का अभिनय
कल रिलीज होगी जमशेदपुर में बनी बांग्ला फिल्म खुजे बेराय तारे। ज्यादातर शूटिंग जमशेदपुर व इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई है।
जमशेदपुर,जासं। खुजे बेराय तारे। ¨हदी में इसका अर्थ होता है ढूंढ रहा हूं उनको। यह एक बांग्ला फिल्म है। खास बात यह है कि इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग जमशेदपुर व इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई है। कल यानि शुक्रवार को यह फिल्म जमशेदपुर सहित पूरे देश में रिलीज हो रही है। जमशेदपुर के लोग इससे खुद से जुड़ाव इसलिए महसूस करेंगे क्योंकि इसमें उन्हें घटनाक्रम के साथ ही उन्हें जमशेदपुर और आसपास के लोकेशन देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्माता-निर्देशक अशोक कुमार खुद भी जमशेदपुर के बागबेड़ा में पले-बढ़े हैं।
टॉलीवुड के दिग्गजों के साथ स्थानीय कलाकारों की भरमार
खुजे बेराय तारे में एक ओर जहां टॉलीवुड (कोलकाता) फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सौमित्र चटर्जी, अभिषेक चटर्जी का अभिनय देखने को मिलेगा ही, स्थानीय कलाकार भी इसमें विभिन्न किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में हीरो का मुख्य किरदार निभा रहे हैं इंद्रजीत चटर्जी जबकि उनके साथ हीरोइन की भूमिका में उपासना मैत्रा नजर आएंगी।
चार में एक ¨हदी गाना
फिल्म में कुल चार गाने हैं। इनमें एक ¨हदी गाना है जबकि तीन बांग्ला। कहानी दो प्रेमियों के बिछड़ जाने और लंबे अंतराल के बाद नाटकीय अंदाज में मिलने की है। इस बीच के घटनाक्रम में काफी उतार-चढ़ाव दर्शकों को देखने को मिलेगा।
स्थानीय कलाकारों को मौका देने के उद्देश्य से बनाई फिल्म
अशोक फिल्म के निर्माता-निर्देशक अशोक कुमार इस बारे में बताते हैं कि बचपन जमशेदपुर में बीतने की वजह से इस शहर से स्वाभाविक लगाव रहा है। मेरी तरह अन्य कलाकार भी मुंबई जाकर संघर्ष करते हैं जबकि यहां फिल्म को लेकर काफी अच्छी संभावनाएं हैं। उन्हें कहीं बाहर जाए बिना अभिनय कला प्रदर्शित करने का मौका मिले, इसी उद्देश्य से यह फिल्म बनाई जो राज्य में अबतक सबसे बड़े बजट की फिल्म है। इसमें जमशेदपुर व आसपास के टेल्को, हुडको, नरवा पहाड़, पटमदा रोड के विभिन्न लोकेशन हैं। क्लाइमेक्स को कोलकाता में फिल्माया गया है। इसके बाद अब एक भोजपुरी फिल्म आएगी। उसमें भी स्थानीय कलाकार अपनी अभिनय कला का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। अशोक कुमार ने बताया कि अगली योजना बड़े बजट की ¨हदी फिल्म बनाने की है जिसमें बॉलीवुड के बड़े कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार होंगे। फिल्म की साठ फीसद शूटिंग जमशेदपुर में की जाएगी।
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की स्मृति के डिजायन किए कॉस्ट्यूम का बॉलीवुड है कायल, जानिए