बंगभाषी मिलन समारोह में छऊ नृत्य ने बांधा समां
झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति ने रविवार को निक्को जुबिली पार्क में व
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति ने रविवार को निक्को जुबिली पार्क में वनभोज सह बंगभाषी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सासद विद्युत वरण महतो शामिल हुए। उन्होंने बंगला माध्यम की पढ़ाई व्यवस्थित करने के लिए समिति सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर रूपरेखा तैयार किया। इसके साथ ही 28 जनवरी को होने वाले समिति के चुनाव पर भी चर्चा की गई।
वनभोज सह मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण बंगाल का छऊ नृत्य रहा। यहां छऊ कलाकारों ने महिषासुर मर्दिनी नृत्य प्रस्तुत किया। छऊ कलाकारों के दमदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को आनंदित किया। इस अवसर पर संगीत, अब्रिति, बच्चों व महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
वनभोज सह मिलन समारोह को सफल बनाने में आचिंतम गुप्ता व अनिंदिता गुप्ता की सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में विकास मुखर्जी, नारायण पाल, बाबूलाल चक्रवर्ती, चित्रोदीप भट्टाचार्ज, चंदन दत्ता, विश्वजीत मंडल, संदीप सिन्हा चौधरी, अमिताभ चटर्जी, पूर्वी घोष, पद्युत घटवारी, नेपाल दास, असीम डे, वाणी प्रसाद मुखर्जी, साधु महतो आदि उपस्थित थे।