Triple Murder Case: मौत होने तक तकिया से दबा रखा था पत्नी और बच्चों का मुंह Jamshedpur News
Triple Murder Case. पत्नीजब सोयी थी तब उसने फ्रिज से चाकू लिया और पीठ में घोंप दी। जब वह छटपटाने व चिल्लाने लगी तो उसके मुंह को तकिया सेद मरने तक दबाए रखा।
जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के बागबेड़ा में दो बच्चों और पत्नी की हत्या करने वाले सिक्यूरिटी गार्ड जितेंद्र सिंह ने टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में मजिस्ट्रेट व चिकित्सक के सामने बयान दिया। बताया कि 23 मार्च की रात पत्नी रानी सिंह जब सोयी थी तब उसने फ्रिज से चाकू लिया और पत्नी की पीठ में घोंप दी।
उसने बताया कि जब वह छटपटाने व चिल्लाने लगी तो उसके मुंह को तकिया से तबतक दबाए रखा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। इसी बीच छोटा बेटा कार्तिक जाग गया। वह चिल्लाने लगा तो उसके पेट में चाकू घोंप ताकिये से मुंह दबा दिया। तभी बड़ा बेटा आदित्य भी जाग गया। उसने उसकी भी हत्या कर दी। बताया कि दोनों को उसने इसलिए मारा क्योंकि कि दोनों यह बता देते कि पापा ने ही मम्मी की हत्या की है।
शौक पूरा करने के लिए जितेंद्र ने लिया था कर्ज
जितेंद्र ने बताया कि 23 मार्च को घर लौटने पर उसने पत्नी से बताया कर्ज बढ़ता जा रहा है, उसे चुकाने के लिए जेवर दे दो। इस पर पत्नी से उसकी लड़ाई हुई। रात होने पर पत्नी बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई। इसके बाद उसने अलमीरा खोलकर जेवर खोजा। कुछ नहीं मिला। इसके बाद गुस्से में घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि उसकी शादी रानी सिंह से 11 मार्च 2011 को हुई थी। उस समय वह मोबाइल बिक्री करता था। बीते आठ वर्षो से सिक्यूरिटी कंपनी में काम कर रहा था। कहा अपने शौक को पूरा करने के लिए कर्ज लेना शुरू कर दिया। करीब तीन लाख का कर्ज हो गया था।