Babulal Marandi Birthday: ओल्ड एज होम में मनाया बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन,अभय सिंह ने काटा केक
Babulal Marandi Birthday. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का 63वां जन्मदिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेता सुमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में अभय सिंह ने केक काटा।
जमशेदपुर,जासं। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का 63वां जन्मदिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेता सुमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में हुए कार्यक्रम में भाजपा नेता अभय सिंह ने केक काटा। ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के बीच केक के साथ खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभय सिंह ने कहा कि आज हम सभी ईश्वर से यह प्रार्थना करते हैं कि वे झारखंड के जन-जन के नेता बाबूलाल मरांडी को दीर्घायु बनाए और स्वस्थ रखे, जिससे कि वे झारखंड के आम जनमानस की सेवा में अपना जीवन समर्पित रखें। इस दौरान सुमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के लिए चावल, आटा, तेल, ब्रेड बिस्कुट, फल आदि भेंट किया।
ये रहे कार्यक्रम में शामिल
कार्यक्रम में जिला मंत्री पप्पू सिंह व सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के अलावा सुमित शर्मा, लोकनाथ त्रिपाठी, रवि सिंह, शशांक शेखर, अंकित शुक्ला, दीपक सिंह, राहुल कर्मकार, सूरज सिंह, राजीव रंजन झा, निरंजन झा और मुन्ना मिश्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
साकची में भी मनाया बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन
यूथ फॉर नेशनल इंटीग्रेटेट संस्था के अध्यक्ष रॉकी सिंह के नेतृत्व में सोमवार को साकची गुरुद्वारा बस्ती आंगनबाड़ी में छोटे-छोटे बच्चों के बीच झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष, वर्तमान में धनबाद के प्रभारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह उपस्थित थे। मौके पर मौजूद पार्टी के जिला मंत्री मनजीत सिंह गिल, भारतीय जनता पार्टी के सदस्य राजपाल सिंह, सोनू गोस्वामी, मोंटी अग्रवाल ,अमन सिंह, ऋषि सिंह, प्रेम, आंगनबाड़ी की संचालिका मुन्नी देवी, बस्तीवासी और 50 से ज्यादा बच्चों ने सर्वप्रथम बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर केक काटा। उसके बाद बच्चों के बीच मास्क वितरण किया गया।
बच्चों को बताए गए शिक्षा के महत्व
छोटे बच्चों को लिखने के लिए स्लेट व चॉक भेंट दी गई ताकि वह पढ़ सके। बच्चों को बताया गया कि पठन-पाठन से जरूरी कोई काम नहीं है। उनको ज्ञान दिया गया कि खूब पढ़ो और खूब आगे बढ़ो। झारखंड का विकास हो, इसके लिए बच्चों को पढ़ना-लिखना आवश्यक है। इस कोरोना काल मे बच्चों को शारीरिक दूरी में रहने, हाथ साफ रखने व दो गज दूरी का पालन करने की सीख दी गई। रॉकी सिंह ने बच्चों को पढ़ने-लिखने के साथ खेलकूद में भी दिलचस्पी रखने की सलाह दी। कहा कि शिक्षण के साथ-साथ बच्चों का चहुंमुखी विकास होना भी अनिवार्य है। इसके लिए शुरू से ही बच्चों को पठन-पाठन के अलावे अन्य क्रियाशीलन में भी दिलचस्पी रखने की जरूरत है।