Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir Construction : जमशेदपुर के मानगो में अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू, घर-घर जाएगी 60 टोलियां

Ayodhya Ram Mandir Construction. जमशेदपुर के मानगो बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान का नगर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मेघानंद सरस्वती उपस्थित थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 12:42 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 12:42 PM (IST)
जमशेदपुर के मानगो में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत।

जमशेदपुर, जासं। मानगो बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान का नगर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मेघानंद सरस्वती उपस्थित थे। कार्यालय शुभारंभ होने के पश्चात निधि समर्पण के लिए पदयात्रा का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद मानगो नगर की ओर से आयोजित किया गया।

loksabha election banner

इस अभियान के लिए पूरे मानगो नगर के 13 बस्तियों में करीब 60 टोलियों का गठन किया गया है ,यह टोली प्रत्येक राम भक्त से श्री राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग लेगी। पूरे कार्यक्रम के संचालन के लिए समिति बनाई गई है जिसमें मनोज शर्मा विहिप नगर अध्यक्ष, अनिरुद्ध गिरी, अभियान प्रमुख पार्थों बोस, अधिवक्ता सह अभियान प्रमुख राजेश, कार्यालय प्रमुख शीतल, अजय वर्मा, राधारमण, सुनील जोशी, सतीश आदि गणमान्य लोगों को शामिल किया गया है। लोगोंं से की ये अपील

मनोज शर्मा ने कहा कि मानगो नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर हिंदू समाज का उत्साह देखकर कहा जा सकता है कि मानगो नगर में बनाए गए श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति एक बड़ी एवं अच्छी राशि अयोध्या में भेजने में सफल होगी। उन्होंने सभी हिंदू समाज के लोगों से आह्वान किया है कि वह अपने स्वेच्छा से निधि संग्रह अभियान में भागीदारी देकर अपने आप को पुण्य के भागी बनें। उन्होंने बताया कि मानगो के एक-एक घर में जाकर लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.