Move to Jagran APP

अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण में जमशेदपुर की भी होगी भागीदारी

अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में जमशेदपुर की भी भागीदारी रहेगी। इसी क्रम में गुरुवार को सोनारी स्थित मौनी बाबा आश्रम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 08:00 AM (IST)
अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण में जमशेदपुर की भी होगी भागीदारी
अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण में जमशेदपुर की भी होगी भागीदारी

जासं, जमशेदपुर : अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में जमशेदपुर की भी भागीदारी रहेगी। इसी क्रम में गुरुवार को सोनारी स्थित मौनी बाबा आश्रम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति दी।

loksabha election banner

इस अवसर पर विहिप के जमशेदपुर मंत्री व अभियान प्रमुख जनार्दन पांडेय ने कहा कि 15 जनवरी से प्रारंभ होने वाले अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में अधिक से अधिक जन सहभगिता हो इसके लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। हमारा प्रयास है कि जमशेदपुर के प्रत्येक हिदू जाति, भाषा, वर्ग, भिन्नता से मुक्त होकर श्रीराम मंदिर में खुलेमन से अंशदान दे। निधि समर्पण अभियान की विभिन्न टोली शहर में सभी परिवार तक पहुंचेगी। एक टोली में तीन से चार कार्यकर्ता होंगे। ये सभी कार्यकर्ता विश्व हिदू परिषद के नेतृत्व में अयोध्या श्रीराम मंदिर निधि संग्रह के लिये 10 रुपये से एक हजार रुपये के कूपन पर राम मंदिर के मॉडल का चित्र लेकर घर-घर जाएंगे।

महंत मेघानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण प्रत्येक हिदू की भावना से जुड़ा है। अभियान के माध्यम से प्रत्येक हिदू के मन से यह भावना उत्पन्न हो कि राम मंदिर निर्माण में उनका भी योगदान है।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में महंत संजीवानंद जी महाराज, विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह गांधी, निधि संग्रह अभियान प्रमुख और विश्व हिदू परिषद के मंत्री जनार्दन पांडे, सह प्रमुख संजय सिंह, दुर्गावाहिनी की संयोजक संजीता सेन, प्रांत धर्म प्रसार सहसंयोजक देवेंद्र गुप्ता, सुधांशु ओझा, बिनोद सिंह अभियान टोली सदस्य, बजरंग दल संयोजक भोला लोहार, धर्मप्रचार प्रमुख यमुना दुबे जी, गोरक्षा प्रमुख अनिरुद्ध गिरि, सामाजिक समरसता के उत्तम दास भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.