Move to Jagran APP

निगमानंद आश्रम में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, साधु गिरफ्तार Jamshedpur News

बड़ी संख्या में लोग आश्रम में जमा हो गए तथा आरोपी साधु की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच बड़शोल पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 10:24 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 10:03 AM (IST)
निगमानंद आश्रम में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, साधु गिरफ्तार Jamshedpur News
निगमानंद आश्रम में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, साधु गिरफ्तार Jamshedpur News

चाकुलिया/बहरागोड़ा (संवाद सूत्र)। बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना अंतर्गत मानुषमुडिय़ा में क्षेत्रीय लोगों की आस्था का केंद्र श्रीश्री निगमानंद सारस्वत आश्रम में शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई।

loksabha election banner

आश्रम के 78 वर्षीय साधु गुरुचरण चैतन्य ब्रह्मचारी पर गांव की एक 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का सनसनीखेज आरोप लगा। घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार को उक्त बालिका आश्रम में फूल लाने गई थी। उस समय आश्रम में एकमात्र साधु गुरुचरण ही मौजूद था। आरोप है कि गुरुचरण ने बच्ची को फूल माला गूंथने के लिए मंदिर की तरफ बुलाया।

उसने मौका पाकर न केवल बालिका के साथ छेड़छाड़ की बल्कि दुष्कर्म का भी प्रयास किया। बालिका वहां से किसी तरह भाग निकली तथा घर जाकर परिजनों को रोते-रोते घटना के बारे में बताया। इससे उसके परिजन एवं गांव के अन्य लोग आगबबूला हो उठे।

बड़ी संख्या में लोग आश्रम में जमा हो गए तथा आरोपी साधु की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच बड़शोल पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया तथा पूछताछ के लिए थाने ले गई। इस बीच पीडि़त बालिका को चिकित्सकीय जांच के लिए बहरागोड़ा सीएचसी भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

पश्चिम बंगाल का मूल निवासी है साधु 

दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में आरोपित साधु गुरुचरण मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिला अंतर्गत आलमझरी गांव का रहने वाला है। वह करीब दो दशक से मानुषमुडिय़ा स्थित श्रीश्री निगमानंद सारस्वत आश्रम में रह रहा है। उसकी उम्र 75 से 80 वर्ष के बीच है। आंखों से ठीक से दिखाई भी नहीं देता। वह आश्रम में चार अन्य साधुओं के साथ रहता है। आश्रम के अन्य साधु सम्मेलन में भाग लेने पश्चिम बंगाल के दीघा गए हुए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.