Move to Jagran APP

विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे अटल बिहारी वाजपेयी : राजेश शुक्ल

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। अटल जी की स्वीकृति न केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि देश भर के राजनीतिक दलों में थी।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 05:05 PM (IST)
विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे अटल  बिहारी वाजपेयी : राजेश शुक्ल
विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे अटल बिहारी वाजपेयी : राजेश शुक्ल

जमशेदपुर : प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और  वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी  का व्यक्तित्व बहुआयामी था। अटल जी की स्वीकृति न केवल भारतीय जनता पार्टी, बल्कि देश भर के  राजनीतिक दलों में थी।

loksabha election banner

अटल जी विदेश मंत्री बनने के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ में पहली बार किसी ने भारत की भाषा हिंदी में भाषण देने का गौरव प्राप्त किया, तो वह अटल जी थे। शुक्ल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अटल विचार संस्थान, दिल्ली द्वारा आयोजित वेबिनार में विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी की दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते पोखरण का परमाणु विस्फोट करके परमाणु शक्तियों की तालिका में भारत को समाहित करने का कार्य किया गया। देश के इतिहास में अटल जी का नाम सदैव अमर रहेगा। वे विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे। उनमें महानता और सज्जनता का दुर्लभ संगम था। शुक्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के नौ करोड़ किसानों के खाते में 118 हजार करोड़ की सम्मान राशि भेजे जाने का स्वागत करते हुए कहा कि देशरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर देश के किसानों को सम्मान निधि देकर मोदी ने जहा देशरत्न वाजपेयी को सच्ची श्रद्धा निवेदित किया है, वहीं किसानों को सम्मान देकर अटल जी के सपनों को साकार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.