Move to Jagran APP

अश्वथ राम बने टाटा कमिंस जमशेदपुर के एमडी

अश्वथ राम को टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट का प्रबंध निदेशक बनाया गया हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Mar 2018 09:52 PM (IST)Updated: Tue, 13 Mar 2018 09:52 PM (IST)
अश्वथ राम बने टाटा कमिंस जमशेदपुर के एमडी
अश्वथ राम बने टाटा कमिंस जमशेदपुर के एमडी

जासं, जमशेदपुर : अश्वथ राम को टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट का प्रबंध निदेशक बनाया गया हैं। अब ये इंडिया कमिंस ग्रुप के एमडी संदीप सिन्हा को रिर्पार्ट करेंगे। पहले इंडिया कमिंस ग्रुप के एमडी ही सभी कंपनियों के प्रबंध निदेशक हुआ करते थे लेकिन अब प्लांटवार एमडी बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जमशेदपुर यूनिट के एमडी अश्वथ राम होंगे जो पूर्व में इंडिया कमिंस ग्रुप में उपाध्यक्ष थे। मंगलवार को एमडी अश्वथ राम कंपनी की मान्यता प्राप्त टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन नेताओं के साथ बैठक की। इस परिचयात्मक बैठक में अश्वथ राम के साथ प्लांट हेड डैरल, मनीष झा, अनुपमा कॉल, आशीष चंद, दीप्ति महेश्वरी, यूनियन से अरुण सिंह, ए. अहमद सिराजी, मनोज सिंह समेत कई शामिल हुए। एमडी की नई जिम्मेदारियां संभालने पर यूनियन नेताओं ने अश्वथ राम को पहले बधाई दी फिर कंपनी विकास में हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। नए एमडी ने कंपनी की उत्पादन-उत्पादकताकी जानकारी लेते हुए यूनियन नेताओं से गुणवत्ता से किसी प्रकार की समझौते नहीं करने की बात कही। उन्होंने टीम वर्क के जरिए आने वाली चुनौतियों से निपटने के टिप्स भी दिए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.