Move to Jagran APP

Citizenship Amendment Bill 2019 : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में चलाया जनजागरण अभियान

Citizenship Amendment Bill 2019. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को जमशेदपुर में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के लिए जन जागरण अभियान की शुरुआत की।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 01:36 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 04:52 PM (IST)
Citizenship Amendment Bill 2019 : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में चलाया जनजागरण अभियान
Citizenship Amendment Bill 2019 : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में चलाया जनजागरण अभियान

जमशेदपुर, जेएनएन।  Citizenship Amendment Bill 2019 झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री व आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को जमशेदपुर में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के लिए जन जागरण अभियान की शुरुआत की। उन्‍‍‍‍‍‍‍‍होंने अभियान के दौरान लोगों को विधेयक से जुड़ी जानकारी विस्‍तार से दी।

loksabha election banner

जमशेदपुर में अर्जुन मुंडा जबकि रांची में केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने जनजागरण अभियान की शुरुआत की। दोनों रविवार को ही झारखंड पहुंच गए। दिन में अर्जुन मुंडा ने सरायकेला के बिरसा मुंडा स्‍टेडियम में आयोजित ठाकुर अनुकूल चंद्र जयंती समारोह में शिकरत की। अर्जुन मुंडा नागरिकता संशोधन कानून 2019 के बारे में जानकारी देने के लिए जमशेदपुर के रिफ्यूजी कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी,सिंधी कॉलोनी और स्टेशन रोड में शाम में अभियान चलाया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.