Move to Jagran APP

मुंडा के घर मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों की जुटान

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री (जनजातीय मामले) अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर मंगलवार को काली पूजा का भोग वितरण हुआ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 05:43 AM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 06:37 AM (IST)
मुंडा के घर मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों की जुटान

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री (जनजातीय मामले) अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर मंगलवार को काली पूजा का भोग वितरण हुआ। इसमें सबसे पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल पहुंचे, तो अर्जुन मुंडा व उनकी पत्‍‌नी मीरा मुंडा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भोग ग्रहण कर मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे बाद रांची रवाना हो गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर समेत पूरे राज्य के लोगों को कालीपूजा, गोवर्धन पूजा, छठ की शुभकामना दी।

loksabha election banner

मुंडा के आवास पर भोग ग्रहण करने झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, श्रम मंत्री राज पालिवार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, सांसद पीएन सिंह (धनबाद), सांसद विद्युत वरण महतो (जमशेदपुर), योगेश्वर महतो (बेरमो), विधायक नारायण दास (देवघर), लक्ष्मण टुडू (घाटशिला), कुणाल षाड़ंगी (बहरागोड़ा), हरेकृष्ण सिंह (मनिका), जीतूचरण राम (कांके), नागेंद्र महतो (बगोदर), विमला प्रधान (सिमडेगा), गंगोत्री कुजूर (मांडर), रामकुमार पाहन (खिजरी), भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह, जुस्को के एमडी तरुण डागा, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जयनंदू, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले, जेवी तुबिद, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजय खां समेत कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं।

------------

पर्व-त्योहार से मिलती एनर्जी : रघुवर

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पर्व-त्योहार से हमें एनर्जी मिलती है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं। इसी बहाने हम एक-दूसरे से मिलते हैं, भाईचारा बढ़ता है, एक-दूसरे का हालचाल पूछते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा प्रतिवर्ष यह आयोजन करते हैं। ऐसे आयोजन को और भव्य बनाने की आवश्यकता है।

----------

झारखंड में फिर बनेगी भाजपा सरकार : मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हरियाणा के बाद भाजपा शिवसेना के साथ मिलकर महाराष्ट्र में भी सरकार बनाएगी। झारखंड में भी फिर भाजपा की सरकार बनेगी। जनता यह मान चुकी है कि विकास चाहिए, तो भाजपा का साथ देना होगा। मुंडा ने झारखंड समेत पूरे देशवासियों को कालीपूजा, सोहराय, बांदना, भाईदूज, छठ की शुभकामना दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.