अक्षेस ने चलाया अतिक्रमण से मुक्ति का अभियान, हुआ विरोध Jamshedpur News
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने मंगलवार की शाम को साकची मुख्य गोलचक्कर पर सफाई सह सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने मंगलवार की शाम को साकची मुख्य गोलचक्कर पर सफाई सह सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया।
इसका हल्का विरोध भी हुआ, लेकिन अक्षेस लोगों का खदेड़ दिया। इसी बीच साकची मुख्य गोलचक्कर टीओपी का हवलदार अभियान पर रोकने पर अड़ गया और उसने विशेष पदाधिकारी ने कहासुनी भी की। बाद में मामले को शांत कराया गया।
अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बार-बार लोगों से शिकयत मिल रही थी कि गलियां तो गलियां, साकची मुख्य गोलचक्कर पर भी चारों ओर गंदगी और अतिक्रमण हो गया है। इसी को ध्यान में रखकर मंगलवार की शाम को विशेष पदाधिकारी खुद, साकची थाना प्रभारी, अक्षेस के सिटी मैनेजर आदि पुलिस के जवानों के साथ सफाई सह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने पहुंचे।
मुख्य गोलचक्कर और इसके आस-पास की गंदगी साफ कराई गई और इसके साथ ही सड़क पर ही फल-सब्जी सहित मोबाइल स्क्रीन गार्ड व कवर आदि की दुकान लगाकर बैठे लोगों को खदेड़ा। दुकानदारों ने इसका हल्का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उनको वहां से चलता कर दिया। अभियान लगभग डेढ़ घंटे चला।