Tata Motors में शुरू हुई अधिकारियों की अप्रेजल प्रक्रिया, मई तक मिलेगी प्रोन्नति; बढ़ जाएगा वेतन
Appraisal at Tata Motors कोरोना को लेकर पिछले साल कंपनी की स्थिति गंभीर हो गई थी। उत्पादन ठप हो गया था तो कर्मचारियों के वेतन देने में भी कंपनी को परेशानी हो रही थी। इसी वजह से पिछले साल कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतन में इजाफा नहीं किया गया।
जमशेदपुर, जासं। टाटा मोटर्स कर्मचारियों के ग्रुप प्रमोशन के बाद कंपनी के अधिकारियों का अप्रेजल होगा। इसी सप्ताह अधिकारियों की अप्रेजल प्रक्रिया शुरू होगी। कोरोना काल को देखते हुए बीते साल अधिकारियों के वेतन में न तो बढ़ोतरी हुई और न ही इनका वेतन बढ़ा है।
कोरोना को लेकर पिछले साल कंपनी की स्थिति गंभीर हो गई थी। उत्पादन ठप हो गया था तो कर्मचारियों के वेतन देने में भी कंपनी को परेशानी हो रही थी। इसी वजह से पिछले साल कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतन में इजाफा नहीं किया गया। न तो कर्मचारियों का ग्रुप प्रमोशन हुआ और न ही अधिकारियों की प्रोन्नति मिली और नहीं उनके वेतन में बढ़ोतरी की गई। लेकिन जैसे-जैसे कोरोना संकट टलता गया कंपनी की स्थिति सुधरती गई। आज कंपनी फिर से पटरी पर लौट चुकी है। कंपनी में उत्पादन ने रफ्तार पकड़ लिया है।
उत्पादन में हुआ पांच गुणा इजाफा
कोरोना काल की तुलना करें तो आज उत्पादन में पांच गुणा इजाफा हुआ है। जहां दो हजार वाहन एक माह में बनते थे आज वहीं कंपनी में इस मार्च महीन में कुल ग्यारह हजार गाड़ियां तैयार करनी है। यहीं कारण है कि कर्मचारियों का मेजर ऑफ वर्कफोर्स परफॉरमेंस बढ़ा है जिससे उनके वेतन में दस हजार तक का इजाफा हुआ है। वहीं कंपनी का उत्पादन बढ़ने का सीधा असर दिखने लगा है। इस बार अधिकारियों का अप्रेजल शुरू है। मई के अंत में उनके वेतन में बढोतरी व पदनाम का अपग्रेडेशन होना तय है।
ये होती प्रक्रिया
डिवीजन प्रमुख की देखरख में अधिकारियों का अप्रेजल भरा जाता है। एचआर के अधिकारी व संबंधित विभाग के प्रमुख अधिकारियों से पूछताछ करने से लेकर उनके कार्यों का मूल्यांकन करते हैं। फिर वे अपना रिमार्क कंपनी प्रमुख को भेजते हैं। डिवीजन प्रमुख के हस्ताक्षर से ही अधिकारियों का अप्रेजल होता है।