जिला प्रशासन की अपील- तिरंगा झंडे (तिरंगा रंग) को मास्क के रूप में नहीं करें उपयोग
जिला प्रशासन ने प्लास्टिक के बने राष्ट्रध्वज का भी इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने की अपील की है।
जमशेदपुर, जेएनएन। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जिलावासियों से अपील की है कि प्लास्टिक के बने राष्ट्रध्वज का प्रयोग न करें। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 यानी झंडे से जुडे़ नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य है।
साथ ही आम जनता से अपील है कि कोविड-19 के मद्देनजर मास्क का उपयोग अवश्य करें लेकिन तिरंगा झंडे(तिरंगा रंग) को मास्क के रूप में इस्तेमाल नहीं करें। यह महत्वपूर्ण है कि हम राष्ट्रध्वज का पूर्ण सम्मान करें एवं फ्लैग कोड के नियमों का अनुपालन हो।
बढ़ा है तिरंगे के रंग के मास्क का चलन
इधर, देखा जा रहा है कि तिरंगा के रंग के मास्क का चलन ज्यादा हो चला है। लोग कोरोना से बचाव के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। कई स्तरों पर इसके चलन को रोकने की मांग भी लगातार की जा रही है। इस लिहाज से जिला प्रशासन की अपील महत्वपूर्ण है।