Move to Jagran APP

मुलायम सिंह यादव की बहू भाजपा में शामिल, झारखंड के नेताओं ने कहा-स्वागत है अपर्णा जी

झारखंड के भाजपा नेताओं ने भी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया है। स्वागत करनेवालों की लंबी फेहरिश्त है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का नाम भी शामिल है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 04:12 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 04:12 PM (IST)
मुलायम सिंह यादव की बहू भाजपा में शामिल, झारखंड के नेताओं ने कहा-स्वागत है अपर्णा जी
रघुवर ने लिखा-अपर्णा यादव जी का भाजपा परिवार में स्वागत है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। कयासों को विराम देते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में बुधवार को शामिल हो गयी। उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अपर्णा ने पार्टी में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। कहा कि मोदी से प्रभावित होकर वह भाजपा की सिपाही बनी हैं।

loksabha election banner

अपर्णा के भाजपा में शामिल होने पर झारखंड में भी व्यापक प्रतिक्रिया आयी है। भाजपा खेमे से स्वागत का दौर जारी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने ट्वीट कर अपर्णा के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया है। रघुवर ने लिखा-अपर्णा यादव जी का भाजपा परिवार में स्वागत है। इसके अलावा केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा यादव ने स्वागत किया है। अन्नपूर्णा यूपी में भाजपा की सह चुनाव प्रभारी भी हैं।

अपर्णा है मुलायम के सबसे छोटे बेटे प्रतीक की बहू

विदेश से मास्टर की डिग्री हासिल करने वाली अपर्णा मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी से पैदा हुए प्रतीक यादव की पत्नी है। अपर्णा यादव राजनीति में नयी नहीं हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। भाजपा प्रत्याशी से रीता बहुगुणा जोशी ने उन्हें लखनउ कैंट से 34 हजार वोटों से हराया था। इस बीच अपर्णा ने साफ किया है कि वह चुनाव जरूर लड़ना चाहेगी। यह पार्टी का अधिकार है कि कहां से मौका देती है। अपर्णा की शादी दिसंबर 2011 में मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.