Move to Jagran APP

फिल्म स्टार अनुष्का बोली-जमशेदपुर में बच्ची से दुष्कर्म की खबर सुन गुस्से से थरथरा रही हूं

जमशेदपुर में दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला काट कर हत्या करने की घटना ने जमशेदपुर के साथ-साथ पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दी है कुछ ऐसी प्रतिक्रिया।

By Edited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 11:36 AM (IST)
फिल्म स्टार अनुष्का बोली-जमशेदपुर में बच्ची से दुष्कर्म की खबर सुन गुस्से से थरथरा रही हूं
फिल्म स्टार अनुष्का बोली-जमशेदपुर में बच्ची से दुष्कर्म की खबर सुन गुस्से से थरथरा रही हूं

जमशेदपुर, जासं।  टाटानगर रेलवे स्टेशन से 25 जुलाई की रात को तीन साल की बच्ची को उसकी सोई मां के पास से चुराकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला काट कर हत्या करने की घटना ने जमशेदपुर के साथ-साथ पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। लौहनगरी में इस घटना को लेकर खासा आक्रोश है तो बॉलीवुड के फिल्म स्टार भी घटना से गुस्से में हैं।

loksabha election banner

फिल्म अभिनेत्री व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ट्विट किया है, कि इस घटना के बारे जानकर गुस्से से से वह थरथरा रही हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीटर पर पोस्ट किया-'एक तीन साल की लड़की जो टाटानगर रेलवे स्टेशन पर अपनी मां के साथ सो रही थी, उसका अपहरण कर दुष्कम किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। यह अमानवीय और अपमानजनक है। यह सचमुच मुझे गुस्से में हिला रहा है।'

दुष्कर्मी काे मिले कड़ी सजा

उन्होंने कहा कि दुष्कर्मी को इतनी कड़ी सजा दी जानी चाहिए कि कोई अन्य व्यक्ति कभी भी इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न करे। अनुष्का ने लिखा-मैं आशा करती हूं, पीड़ित परिजन को जल्द से जल्द न्याय मिले। आरोपित को सजा इतनी गंभीर मिले कि कोई और इस तरह के जघन्य, राक्षसी अपराध करने की हिम्मत नहीं कर सके। इस बीच, अनुष्का के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए, फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने लिखा, एक बुरी ख़बर देता हूं। ये बस शुरुआत है। हम सबके अंदर एक गहरी नींद में सोता हुआ जानवर होता है। उसे उठा दिया गया है। वो जग रहा है धीरे धीरे। वहीं फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी जमशेदपुर की इस घटना को लेकर अपनी संवेदना ट्विट की है।

चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, नहीं मिला बच्ची का सिर

बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा की जिस तीन वर्षीय बच्ची की टेल्को में दुष्कर्म के बाद गला काट कर हत्या कर दी गई थी, उसका कटा सिर शुक्रवार को भी पुलिस टीम को नहीं मिल पाया। धड़ को रेल पुलिस ने मंगलवार रात को ही टेल्को रामाधीन बागान धोबीघाट से सटी झाड़ी से बरामद कर लिया था, लेकिन सिर नहीं मिल पा रहा। शुक्रवार को भी खोजी कुत्ते की मदद से तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। रेल डीएसपी नूर मुस्तफा अंसारी समेत कई पुलिसकर्मी पूरे दिन लग रहे, लेकिन सफलता नही मिली।

रेलवे बोर्ड गंभीर, मांगी कार्रवाई की जानकारी

मामले में रेलवे बोर्ड भी गंभीर है। बोर्ड ने रेल सुरक्षा बल के स्थानीय अधिकारियों से कार्रवाई की जानकारी मांगी है। जमशेदपुर रेल पुलिस से प्रदेश मुख्यालय के अधिकारी मामले को लेकर संपर्क में है। स्थानीय रेल अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

कानूनी प्रक्रिया में जुटी पुलिस

टाटानगर रेल थाना की पुलिस बच्ची की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले में कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है ताकि मामले में साक्ष्य एकत्र किया जा सके। पुलिस मामले के आरोपित रिंकू साहू और कैलाश कुमार को रिमांड पर लेने को सोमवार को अर्जी दाखिल करेगी। 25 जुलाई को टेल्को निवासी रिंकू साहू ने बच्ची का अपहरण स्टेशन के निकासी द्वार के सामने से कर लिया था। साकची काशीडीह के कैलाश कुमार ने उसका साथ दिया था। अपहरण के बाद रिंकू साहू टेल्को तार कंपनी के पास वाटर फिल्टर प्लांट की ओर ले गया। बच्ची से दुष्कर्म किया। रोने के कारण 25 जुलाई की मध्यरात हत्या कर दी थी। सिर और धड़ को अलग कर दिया। सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया, ताकि पहचान नहीं हो सके।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.