Move to Jagran APP

आस्था पर चोटः असामाजिक तत्वों ने जगन्नाथपुर में मां पाउड़ी की प्रतिमा को फिर उखाड़ फेंका Chaibasa News

Chaibasa Hindi Samachar आस्था पर चोट से रोष का माहौल है। पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में असामाजिक तत्वों ने मां पाउडी की प्रतिमा का उखाड फेंका। 19 महीने के दरम्यान तीसरी बार मां पाउड़ी को निशाना बनाया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 10:47 AM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 10:47 AM (IST)
आस्था पर चोटः असामाजिक तत्वों ने जगन्नाथपुर में मां पाउड़ी की प्रतिमा को फिर उखाड़ फेंका Chaibasa News
जगन्नाथपुर में मां पाउडी की प्रतिमा का उखाडने की घटना के बाद जुटे स्थानीय लोग।

बिशाल गोप, जगन्नाथपुर : हजारों भक्तों व ग्रामीणों की आस्था पर फिर जगन्नाथपुर में असामाजिक तत्वों ने चोट पहुंचायी है। मां पाउड़ी मंदिर में स्थापित मां पाउड़ी की प्रतिमा (पूजन पत्थर) को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मां पाउड़ी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की यह दूसरी घटना है। घटना की सूचना मंगलवार को जब सुबह मिली तो सैकड़ो ग्रामीण मंदिर पहुंचे और घटना की घोर निंदा हुई। लोगों ने पुलिस से असामाजिक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

loksabha election banner

दरअसल, जगन्नाथपुर - मोंगरा रोड किनारे स्थित मां पाउड़ी कॉलोनी में स्थित धार्मिक सह मां पाउड़ी के पूजन स्थल से मां पाउड़ी की प्रतिमा पूजन पत्थर को तोड़ कर असामाजिक तत्वों ने बीती देर रात मंदिर पास के ही नवनिर्मित मंडप भवन के पीछे फेंक दिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह को तब हुई जब महिलाएं नदी नहाने जा रही थी। इस दौरान देखा कि मां पाउड़ी स्थल से पूजन पत्थर गायब है। खोजबीन के बाद पूजन पत्थर मंडप के पीछे पाया गया। देखते ही देखते यह खबर फैल गई और सैकड़ो लोग मंदिर परिसर में पहुंचे। वही ग्रामीण मुण्डा विकास महापात्र के द्वारा इस घटना की जानकारी जगन्नाथपुर पुलिस को दी गई और मंदिर स्थल पर थाना प्रभारी यशराज सिंह, सअनि दिलीप कुमार, नन्दकिशोर सिंह व चालक प्रकाश बेहरा पहुंचे। घटना की प्रारम्भिक जानकारी मुण्डा, दिऊरी व आसपास ग्रामीणों से ली। वही ग्रामीणों ने पुलिस से इस घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्व को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। इधर, पुलिस में छानबीन में जुट गई है।

धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बना रहे असामाजिक तत्व

घटनास्थल पहुंचे जगन्नाथपुर के डीएसपी ईकुड डुंगडुंग व पुलिस इस्पेक्टर बिरेंद्र कुमार।

वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार रात को मां पाउड़ी स्थल के आसपास चार - पांच युवकों को मोबाइल पर बात करते हुई देखा गया था। कुहासा अत्याधिक होने के कारण पता नहीं चल पाया कि वे युवक कौन थे। बता दें कि मां पाउड़ी के पूजन पत्थर व मंदिर परिसर को इससे पहले भी 2 मई 2020 को एक 17 वर्षीय मानसिक रुप से कमजोर युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। 22 अप्रैल 2020 को मालुका शिव मंदिर के शिवलिंग व घंटी के साथ भी छेड़छाड़ की घटना हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी थी। इसके बाद 10 जून को सामाजिक, धार्मिक अनुष्ठान, विधिवत दिउरी शिवो नायक, सहायक दिउरी बुधू नायक, देवेंद्र गोप अन्य ने मां पांउड़ी की पूजन स्थल का शुद्धिकरण के साथ पुन : सैकड़ो भक्तों, श्रद्धालुओं की उपस्थिति में स्थापित कर आमजन के लिए पूजन शुरू कर दिया गया था।

डांगुवापोसी में बजरंगबली मंदिर को बनाया था निशाना

वही इसके बाद डांगुवापोसी बजरंगबली मंदिर में भी असामाजिक तत्व द्वारा चोरी व बजरंगबली की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ के घटना को अंजाम दिया जा चुका है। इतना ही नहीं वर्ष 2021 में भी मां पाउड़ी मंदिर परिसर में किसी व्यक्ति ने पास के वृक्ष के फूल डाली पत्ता को तोड़ कर मंदिर के चारों ओर इधर उधर लटका दिया था। यहां मां पाउड़ी की प्रतिमा पूजन स्थल स्थापित कर पूवर्जों से पूजा होती आ रही है। यह कोल्हान की लोक आस्था का काफी चर्चित देवी स्थल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.