Corona Jamshedpur Update : पूर्वी सिंहभूम में फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव, मुंबई का है ट्रेवल हिस्ट्री
Corona Jamshedpur Update. पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पहचान हुई है। इसक साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 53 हो गई है।
जमशेदपुर, जेएनएन। पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पहचान हुई है। इसक साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 53 हो गई है। शनिवार को पॉजिटिव मिले व्यक्ति का मुंबई का ट्रेवल हिस्ट्री है। उक्त व्यक्ति को पूर्वी सिंहभूम जिले में आगमन पर संस्थागत क्वारंटाइन में रखते हुए स्वाब का सेंपल जांच के लिए लिया गया था। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उसे टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है।
पूर्वी सिंहभूम में शुक्रवार को रिकार्ड 15 कोरोनाा पॉजिटिव मिले थे। ये बारीडीह, बिरसानगर, बारीनगर, टेल्को के घोड़ाबांधा, बागबेड़ा, जवाहर नगर, मुसाबनी, जुगसलाई, सीतारामडेरा के रहनेवाले हैं। सभी की ट्रैवल हिस्ट्री है। सभी 20 से 26 मई के बीच महाराष्ट्र, गुड़गांव, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, रांची, बेंगलुरु, बिहार के बक्सर सहित अन्य प्रदेशों से लौटे हैं । मुसाबनी में तीन मरीजों की पुष्टि हुई थी। बारीडीह के मरीज के संपर्क में कई लोग आए थे जिसकी तलाश की जा रही है। कोल्हान में अब तक 72 कोरोना पोजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें पश्चिमी सिंहभूम के 15 व सरायकेला-खरसावा पांच मरीज शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें। यत्र-तत्र न थूकें तथा शारीरिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें।