Move to Jagran APP

Jharkhand: न्यूयार्क सेक्टर से जुड़े जमशेदपुर के आनंदमार्गी

पिछले दो दिन से आनंदमार्ग का न्यूयार्क सेक्टर के लिए धर्म महासम्मेलन चल रहा है जिसमें वेबिनार के माध्यम से जमशेदपुर के आनंदमार्गी भी जुड़ रहे हैं। लगभग 40 देश के हजारों साधकों को आनंद मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत...

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 08:37 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 08:37 AM (IST)
Jharkhand: न्यूयार्क सेक्टर से जुड़े जमशेदपुर के आनंदमार्गी
न्यूयार्क सेक्टर से जुड़े जमशेदपुर के आनंदमार्गी। जागरण

जमशेदपुर (जासं) । पिछले दो दिन से आनंदमार्ग का न्यूयार्क सेक्टर के लिए धर्म महासम्मेलन चल रहा है, जिसमें वेबिनार के माध्यम से जमशेदपुर के आनंदमार्गी भी जुड़ रहे हैं। लगभग 40 देश के हजारों साधकों को आनंद मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत ने ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने निर्गुण ब्रह्म, सगुण ब्रह्म और तारक ब्रह्म की विस्तृत व्याख्या की। आचार्य ने बताया कि जब भी धर्म की ग्लानि होती है और अधर्म  का बोलबाला हो जाता है तो ब्रह्म स्वयं ही संकल्प देह धारण कर जीव मात्र का स्थायी कल्याण करते हैं।

loksabha election banner

सद्गुरु के गुणों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि सद्गुरु के कोई आध्यात्मिक गुरु नहीं होते हैं। परा और अपरा ज्ञान के लिए उन्हें किसी भी प्रकार के पुस्तकों का अध्ययन नहीं करना पड़ता है, वे स्वयं ज्ञानमूर्ति होते हैं । सद्गुरु सर्वज्ञ ,सर्वत्र और सर्वशक्तिमान होते हैं। अध्यात्मिक साधना के गुप्त सोपान की चर्चा करते हुए आचार्य ने बताया कि आनंद मार्ग की साधना राजाधिराज योग की साधना है।

ईश्वर प्रणिधान की साधना में साधक कहता है की मैं  तुम्हारा हूं,  तुम हमारे  हो। धीरे-धीरे इस भाव की साधना करते करते साधक का चित्र में हम हाथ में और महत्त्व भूमा मन में रूपांतरित हो जाता है और साधक का विकल्प समाधि की अनुभूति करता है। भाव मूर्ति की साधना करते करते साधक स्वयं ही भाव मूर्ति हो जाता है तो इसे निर्विकल्प समाधि की संज्ञा दी जाती है। आचार्य ने कहा कि कोरोनावायरस के कारण वैश्विक महामारी के संकटकाल में मनुष्य को तन मन की शुद्धि करके आत्मोन्नति के लिए चेष्टाशील रहना चाहिए।

वर्चुअल धर्म महासम्मेलन की उत्कृष्ट व्यवस्था न्यूयॉर्क सेक्टर के सेक्टोरियल सेक्रेटरी आचार्य अभिरामानंद अवधूत ने आनंद मार्गी भाई- बहनों और सन्यासी दादा दीदियों के सहयोग से किया। केंद्रीय धर्म प्रचार सेक्रेटरी आचार्य सत्याश्रयानंद अवधूत ने बताया कि रांची से प्रसारण के कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था को आचार्य हरिशानंद  अवधूत केंद्रीय जनसंपर्क सचिव ने अंजाम दिया।

इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी के महासचिव आचार्य चित्तस्वरूपानंद अवधूत, आचार्य राकेशानंद अवधूत,  आचार्य रमेंद्रानंद अवधूत, आचार्य अमलेशानंद अवधूत, आचार्य नभातीतानंद अवधूत, आचार्य संपूर्णानंद अवधूत, आचार्य रागानुगानंद अवधूत, आचार्य युक्तात्मानंद अवधूत, आचार्य सवितानंद अवधूत सहित 20 से भी अधिक संन्यासी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.