Move to Jagran APP

Akshay Tritiya 2021 : इस बार अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आप भी जानिए

Akshay Tritiya 2021 इस साल 14 मई को अक्षय तृतीया है। इस दिन सूर्य भगवान मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य की राशि परिवर्तन होने के कारण वृषभ राशि में सूर्य व बुध के संयोग से बुधादित्य योग बनेगा। आइए जानिए क्या है इस संयोग के मायने।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 01:59 PM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 08:14 PM (IST)
Akshay Tritiya 2021 : इस बार अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आप भी जानिए
अक्षय तृतीया 14 को। सूर्य व बुध के योग से बन रहा यह अद्भुत संयोग।

जमशेदपुर, जासं। हिंदू धर्म के अनुसार वैशाख शुक्ल द्वितीया तिथि को अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) कहा जाता है। इसे महामुहूर्त भी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस मुहूर्त में कोई भी नया काम शुरू किया जा सकता है। इसके लिए ना तो किसी पंडित और ना ही किसी ज्योतिषी की सलाह लेने की जरूरत होती है।

loksabha election banner

हिंदू धर्म के अनुसार इसी दिन सतयुग व त्रेतायुग का आरंभ हुआ था। द्वापर युग का अंत और कलयुग की शुरुआत भी इसी दिन हुई थी। युगों का शुरुआत व अंत की तिथि होने के कारण इसे युगादि तिथि भी कहा जाता है। भगवान परशुराम का जन्म भी इसी दिन हुआ था। यही कारण है, अक्षय तृतीया के दिन को महामुहूर्त कहा जाता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रमाशंकर तिवारी के अनुसार इस साल 14 मई को अक्षय तृतीया है। इस दिन सूर्य भगवान मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य की राशि परिवर्तन होने के कारण वृषभ राशि में सूर्य व बुध के संयोग से बुधादित्य योग बनेगा। इसके साथ शुक्र ग्रह भी अपनी स्वराशि वृषभ में रहेगा और चंद्रमा उच्च राशि में रहेगा। शुक्रवार को चंद्रमा का शुक्र ग्रह के साथ वृष राशि में गोचर करना शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा शाम के समय में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। है। इससे धन योग का संयोग है।

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ

ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना या घर लाना शुभ होता है। यही कारण है कि इस दिन लोग सोने की खरीदारी करते हैं। लेकिन झारखंड में लॉकडाउन होने के कारण इस बार सोने की खरीदारी नहीं कर सकेंगे। इस दिन किया जाने वाला दान सर्वश्रेष्ठ व अक्षय होता है। इस तिथि को पापों का नाश करने वाला व सुख प्रदान करने वाला माना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों का विशेष संयोग होने के कारण इसे सोने पर सुहागा करा जा रहा है।

इन चीजों का दान करना चाहिए

मटका, छाता, शक्कर, फल, वस्त्र, भागवत पुराण सहित अन्य धार्मिक पुस्तकें

जमशेदपुर में स्वर्ण व्यवसायियों को होगा करोड़ों का नुकसान

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सड़कें सूनसान हैं तो बाजार बंद है। झारखंड में आंशिक लॉकडाउन लगने के कारण आवश्यक वस्तुओं की दुकान छोड़ सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। अक्षय तृतीया पर लौहनगरी में करोड़ों की खरीदारी होती है। ऐसे में सबसे ज्यादा नुकसान इसी वर्ग को उठाना पड़ रहा है। लोग इस बार सोने, चांदी की खरीदारी नहीं कर सकेंगे। जमीन, मकान की रजिस्ट्री कराना भी विशेष फलदायी होता है। लेकिन रजिस्ट्री ऑफिस भी बंद है। नए व्यवसाय के लिए घर में ही पूजा-पाठ करें।  

अक्षय तृतीया तिथि का आरंभ-14 मई को सुबह 5.38 बजे

तृतीया का समापन - 15 मई को सुबह 7.59 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.