Lok Sabha Election 2019 : आजसू ने दोहराया विद्युत को जीत दिलाने का संकल्प
Lok Sabha Election 2019. आजसू पार्टी की बैठक में एक स्वर में एनडीए के प्रत्याशी विद्युत वरण महतों को दोबारा जीताने का संकल्प लिया गया।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में धालभूम क्लब साकची में बैठक हुई। इसमें शरीक हुए तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में एनडीए के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को जिताने और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में बतौर अतिथि एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो, आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव और विधायक रामचंद्र सहिस, आजसू के जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर मुर्मू, जिला परिषद सदस्य आरपी सामंत, केंद्रीय सचिव राजू कर्मकार, चंद्रगुप्त सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, महिला नेता सुधारानी बेसरा, लक्ष्मी मुंडा, कांता देवी आदि शरीक हुए। संचालन संजय मालाकार और धन्यवाद ज्ञापन अप्पू तिवारी ने किया।
ये रहे उपस्थित
बैठक में साजन हांसदा, प्रणव मजूमदार, प्रो. श्याम मुर्मू, डोमन चंद्र टुडू, सुखलाल हेम्ब्रम, संजय मालाकार, छोटू सिंह, संजय सिंह, चुनका मार्डी, माणिक मल्लिक, फणी महतो, हेमंत पाठक, शकील अहमद सिद्दकी, राजेश चौधरी, दीपक पांडेय, अशोक जैन, ललित सिंह, मनोज गुप्ता, अशोक मंडल, वंदना नामता, मीष्टु सोना, पुतुल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।