Move to Jagran APP

दीपावली पर पटाखे की वजह से दोगुना हो गया इस शहर का वायु प्रदूषण, सबसे अधिक टेल्‍को में घुला जहर Jamshedpur News

दीपावली पर पटाखे की वजह से झारखंड के जमशेदपुर में वायु प्रदूषण चार घंटे में दोगुना हो गया। सबसे ज्‍यादा जहर टेल्‍को की आबोहवा में घुला।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 11:04 AM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 09:20 AM (IST)
दीपावली पर पटाखे की वजह से दोगुना हो गया इस शहर का वायु प्रदूषण, सबसे अधिक टेल्‍को में घुला जहर Jamshedpur News
दीपावली पर पटाखे की वजह से दोगुना हो गया इस शहर का वायु प्रदूषण, सबसे अधिक टेल्‍को में घुला जहर Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। Air pollution in Jamshedpur दीपावली पर देर रात तक जमकर पटाखे फोड़े जाने से झारखंंड के जमशेदपुर शहर में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। टेल्को इलाके में इसका स्तर सबसे ज्यादा और कदमा में सबसे कम रहा।

loksabha election banner

दीपावली की शाम छह बजे कदमा इलाके में हवा में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 का स्तर 50.48 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। यह रात दस बजे बढ़कर 95.09 माइक्रोग्राम  प्रति घन मीटर हो गया। शाम छह बजे पीएम 10 का स्तर 72.84 माइक्रोग्राम  प्रति घन मीटर था, यह रात में 136.99 प्रति घन मीटर हो गया। टेल्को में शाम पांच बजे पीएम 2.5 का स्तर 52.89 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। यह रात 10 बजे बढ़कर 97.25 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया। पीएम 10 का स्तर 76.61माइक्रोग्राम  प्रति घन मीटर था, जो रात 10 बजे के बाद 140.15 हो गया। 

क्या है पीएम 2.5 और पीएम 10

पीएम 2.5 हवा में मौजूद बारीक धूल कण के लिए और पीएम 10 मोटे धूल कण के लिए इस्तेमाल होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के तहत हवा में पीएम 2.5 के लिए 0-30 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर अच्छा, 31-60 माइक्रोग्राम  प्रति घन मीटर संतोषजनक, 61-90 मध्यम, 91-120 घटिया, 120-250 सबसे घटिया की श्रेणी में आता है। वहीं पीएम 10 की बात करें तो 0-50 अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-250 मध्यम, 251-350 घटिया की श्रेणी में आता है। 

पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर बढऩे से हानि

हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर बढऩे से सांस लेने में दिक्कत, आंख नाक और गले में जलन, छाती में खिंचाव, गंभीर सांस की बीमारी होने का खतरा रहता है। 

 कब कहां कैसा रहा स्तर 

(शाम पांच बजे)

इलाका        पीएम 2.5  पीएम 10

कदमा           50.48      72.86

बिष्टुपुर          50.39      72.79

सोनारी           52.89      76.61

जुगसलाई        49.84      72.13

गोलमुरी          52.70      76.19

परसुडीह         51.16      74.13

साकची          52.40      75.71

मानगो           53.73      72.58

टेल्को           52.89      76.61

 रात 10 बजे 

 इलाका        पीएम 2.5  पीएम 10

कदमा           97.25     140.15

बिष्टुपुर          95.33     137.34

सोनारी          95.67      137.82

जुगसलाई        95.81     138.06

गोलमुरी          96.50     139.05

परसुडीह         96.90      139.66

साकची          96.17      138.57

मानगो           97.21      140.90

टेल्को           97.25      140.15

(स्तर माइक्रोग्राम  प्रति घन मीटर में)

तीन नवंबर के बाद जारी होगा डाटा

वायु प्रदूषण की जानकारी तीन नवंबर के बाद सार्वजनिक की जाएगी। दीपावली के एक सप्ताह पूर्व और दीपावली के एक सप्ताह बाद का डेटा लेकर समीक्षा की जाएगी। इससे पता चलेगा कि किस स्तर से प्रदूषण बढ़ा और घटा है। 

- सुरेश पासवान, क्षेत्रीय अधिकारी, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जमशेदपुर

रात आठ से दस बजे सबसे ज्यादा हुआ ध्वनि प्रदूषण

 

दीपावली पर रात भर चले पटाखों से शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर ध्वनि प्रदूषण काफी हावी रहा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार रात आठ बजे से रात दस बजे तक ही पटाखे जलाने का आदेश था। हालांकि इसे लोगों ने नहीं माना पर फिर भी प्रदूषण बोर्ड द्वारा जारी ध्वनि प्रदूषण के अनुसार रात आठ से दस बजे तक ही सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण हुआ। इस दौरान चौक चौराहों पर 90 डेसिबल से ज्यादा का प्रदूषण भी रहा। बिष्टुपुर में विभाग द्वारा ध्वनि प्रदूषण 92.7 डेसिबल नोट किया गया। विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में रात छह बजे से रात बारह बजे तक की रिपोर्ट दी गई है। 

विभिन्न इलाकों में ध्वनि प्रदूषण (रात छह से दस बजे तक )

  • एस टाईप आदित्यपुर 73 डेसिबल से 86.7 डेसिबल 
  • इंदिरा चौक आदित्यपुर 68.2 डेसिबल से 84.9 डेसिबल 
  • बिष्टुपुर  67.9 डेसिबल से 92.7 डेसिबल 
  • टीएमएच अस्पताल 59.8 डेसिबल से 74.4 डेसिबल 
  • साकची गोलचक्कर 75.3 डेसिबल से 84.5 डेसिबल 
  • नया कोर्ट 76.7 डेसिबल से 87.6 डेसिबल 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.