हंगामे के बाद हुआ मजदूरी का भुगतान, अनियमितता को ले ग्रामीणों ने बंद कराया काम
लघु वितरणी प्रमंडल संख्या 7 द्वारा 4 करोड़ की लागत से इंटकवेल के निर्माण कार्य में बकाया मजदूरी को लेकर धातकीडीह की महिला मजदूरों ने जम कर हंगामा किया। एसडी सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के अभियंता सुनील प्रजापति एवं मुंसी पालु राम मुर्मु को घेर कर भुगतान
गालूडीह (संवाद सहयोगी) । लघु वितरणी प्रमंडल संख्या 7 द्वारा 4 करोड़ की लागत से इंटकवेल के निर्माण कार्य में बकाया मजदूरी को लेकर धातकीडीह की महिला मजदूरों ने जम कर हंगामा किया। एसडी सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के अभियंता सुनील प्रजापति एवं मुंसी पालु राम मुर्मु को घेर कर भुगतान की मांग करने लगी, महिला मजदूर का कहना था की ठेकेदार एक सप्ताह पहले ढलाई का काम कराया था पर भुगतान नही कर रहा। हंगामा के बाद मजदूर को पूरा भुगतान कर दिया गया।
वही सिचाई के लिए इंटेकवेल निर्माण कार्य मेें अनियमितता का आरोप लगाते हुए बोधपुर के प्रधान करन मुर्मु के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कार्य स्थल पर जाकर कार्य बंद करा दिया। प्रधान ने बताया कि सिंचाई के लिए 5 किलो मीटर तक सिंचाई के लिए इंटेकवेल के पंप हाउस में अनियमितता बरती जा रही है। कार्य में सुधार लाने की बात पर लिए संवेदक द्वारा पुलिस के से गलत शिकायत कर धमकाया जा रहा। यह कार्य हम किसान के लाभ हेतु सरकार करा रही है हम लोग विकास विरोधी नही है, पर गुणवत्ता पूर्ण कार्य करे ठीकेदार।
इस मामले को लेकर विभाग एवं मुख्यमंत्री को आवेदन देकर कर जांच करने की मांग करेंगे। ग्रामीण गलत कार्य का विरोध करते है। विरोध करने वाला में सुनाराम हांसदा, ढुलू मुर्मु, छोटा मुर्मु,कोका मुर्मु, खुन्तु मुर्मु आदि शामिल था। इस संबंध में संवेदक प्रभाकर सिंह ने बताया की निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है। अनियमितता का आरोप गलत है। योजना का मुंसी गांव का ही युवक है, कुछ लोग पूजा करने के लिए कुछ ज्यादा पैसा की मांग कर रहे है, थोड़ा सहयोग करने को तैयार है। अधिक राशि नही देने पर धमकी दे रहा। इस लिए मैं सुरक्षा के लिए थाने में मौखिक जानकारी दिया है।