Move to Jagran APP

Jamshedpur News : बेटी के पैदा होने पर पत्नी और बच्ची को अस्पताल में छोड़ कर भागा युवक, सात दिन से अस्पताल में पति का इंतजार कर रही थी महिला

जमशेदपुर में शर्मनाक घटना सात दिन इंतजार के बाद भी जब महिला का पति नहीं आया तो महिला आरआईटी थाने में केस दर्ज कराया। जहां महिला भर्ती थी उस अस्पताल ने महिला के इलाज बिल माफ कर दिया।

By Sanam SinghEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 10:16 PM (IST)
Jamshedpur News : बेटी के पैदा होने पर पत्नी और बच्ची को अस्पताल में छोड़ कर भागा युवक, सात दिन से अस्पताल में पति का इंतजार कर रही थी महिला
जमशेदपुर में शर्मनाक घटना : आरआईटी थाने में अपनी बच्चे के साथ महिला।

आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र कृष्णापुर का रहने वाला धवाचरण महतो बेटी के पैदा होने पर अपनी पत्नी व बच्ची को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। इसको लेकर शुक्रवार को पत्नी सोनाली ने आदित्यपुर थाना में पती के गायब होने की लिखित की। बेटी के जन्म के सात दिन के बाद से अस्पताल में पत्नी अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ पति का इंतजार कर रही थी। लेकिन जब पति वापस नहीं लौटा तो शुक्रवार को अपने के रिश्तेदार के साथ अस्पताल से बाहर निकली।

loksabha election banner

अस्पताल ने किया इलाज का बिल माफ

अस्पताल ने मानवता का परिचय देते हुए महिला के इलाज का सारा खर्च माफ कर दिया।सोनाली ने करीब छ: साल पहले आरआइटी थाना क्षेत्र के बोंडी का रहनेवाला धवाचरण पांडा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन बाद आयशा गर्भवती हो गईं। लेकिन महिला ने बच्ची को जन्म दिया और दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई। पति हमेशा लड़का पैदा करने का महिला पर दबाव बना रहा था। इसी बीच महिला पुन: गर्भवती हुई और 13 मई को उसे आदित्यपुर स्थित मगध अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने एक लड़की को जन्म दिया। इधर महिला ने के परिजनो को सूचना दिया गया जिसके बाद महिला के परिजन उसको अपने साथ ले गए।

13 जनवरी को मगध अस्पताल में बच्ची का हुआ जन्म

जानकारी के मुताबिक 13 मई को सोनाली ने आदित्यपुर स्थित मगध सम्राट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोनाली ने देर रात एक बेटी को जन्म दिया। यह जैसे ही यह खबर उसके पति को लगी तो पति जच्चा बच्चा को अस्पताल में छोड़ गायब हो गए। सोनाली अपने पति से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.