Move to Jagran APP

Jamshedpur Chhath News: दिवाली व काली पूजा के बाद छठ की तैयारी में जुटेगी भाजमो की महिला मोर्चा, सरयू राय ने दिए निर्देश

दिवाली एवं काली पूजा के उपरांत 6 नवंबर से वृहद पैमाने पर छठ घाटों के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेज गति से होगा। इसमें सभी घाटों से पत्थरों-बोल्डरों को हटाया जाएगा। सुरक्षा के लिए खतरनाक किनारों की घेराबंदी या बैरिकेडिंग की जाएगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 03:00 PM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 03:00 PM (IST)
Jamshedpur Chhath News: दिवाली व काली पूजा के बाद छठ की तैयारी में जुटेगी भाजमो की महिला मोर्चा, सरयू राय ने दिए निर्देश
भाजमो केंद्रीय छठ पूजा समिति ने तैयारियों का खाका पेश किया।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में बैठक की, जिसमें भाजमो केंद्रीय छठ पूजा समिति ने तैयारियों का खाका पेश किया। भाजमो केंद्रीय छठ पूजा समिति की अहम बैठक की अध्यक्षता कर रहीं समिति की संयोजक मंजू सिंह ने समिति द्वारा छठ घाटों को दुरुस्त करने के लिए किए जा रहे सभी तैयारियों का उल्लेख किया।

loksabha election banner

मंजू सिंह ने बताया कि समिति के सदस्य क्षेत्र के सभी मंडलों में प्रत्येक दिन भ्रमण कर रहे हैं। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं जुस्को (टाटा स्टील यूटीलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड) के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवयशक कार्यों को निष्पादित कर रहे हैं।

छठ घाटों का किया जाएगा सुदृढ़ीकरण

मंजू सिंह ने कहा कि दिवाली एवं काली पूजा के उपरांत 6 नवंबर से वृहद पैमाने पर छठ घाटों के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेज गति से होगा। इसमें सभी घाटों से पत्थरों-बोल्डरों को हटाया जाएगा। सुरक्षा के लिए खतरनाक किनारों की घेराबंदी या बैरिकेडिंग की जाएगी। घाट पर लाइट, पेयजल, पूजा सामग्री की व्यवस्था सहित अन्य कार्यों को संपन्न किया जाएगा।

छठ व्रतियों को दी जाएगी फल-पूजन सामग्री

भारतीय जनतंत्र मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के सौजन्य से पूर्वी विधानसभा में छठ व्रत के लिए आवश्यक 5 फलों का वितरण होगा। लगभग 1200 परिवारों तक किफायती दरों पर क्षेत्र के छठ व्रतियों को चिह्नित कर फल का वितरण किया जाएगा। इस कार्य में भाजमो मंडल अध्यक्षों का सहयोग लिया जाएगा और फलों को प्राप्त करने के लिए कूपन प्रदान किया जाएगा। सभी मंडलों के अंतर्गत घाटों में सेवा शिविर लगाया जाएगा, जहां शिविर के माध्यम से बिस्कुट, चाय, पूजा सामग्री का वितरण किया जाएगा। विधायक सरयू राय ने सभी तैयारियों की समीक्षा कर आवशयक निर्देश दिए।

इनकी रही उपस्थिति

बैठक में भाजमो केंद्रीय पूजा समिति की मिष्टु सोना, किरण सिंह, काकोली मुखर्जी, सीमा गोस्वामी, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महानगर प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) आकाश शाह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, पेयजल प्रभारी अमर चंद्र झा, जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, निजी सचिव सुधीर सिंह, आईटी कोषांग प्रतिनिधि विकास सिंह, बारिडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सितारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, टेल्को मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष वरूण सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, संजीव कामत, अशोक सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.