Move to Jagran APP

राहत की बात : 29 दिन बाद सबसे कम मरीज मिले, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 86.04 फीसद

शहर में 29 दिन के बाद सबसे कम मरीज मिले। इससे पूर्व 14 अप्रैल को 368 मरीज मिले थे। वहीं 15 अप्रैल को 492 मरीज मिले थे। इधर लगातार चार दिन से स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या अधिक है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 06:02 AM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 08:34 AM (IST)
राहत की बात : 29 दिन बाद सबसे कम मरीज मिले, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 86.04 फीसद
29 दिन बाद सबसे कम मरीज मिले, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 86.04 फीसद

जमशेदपुर : शहर में 29 दिन के बाद सबसे कम मरीज मिले। इससे पूर्व 14 अप्रैल को 368 मरीज मिले थे। वहीं, 15 अप्रैल को 492 मरीज मिले थे। इधर, लगातार चार दिन से स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। बुधवार को संक्रमित से दो गुना अधिक मरीज ठीक हुए। कुल चार हजार 888 लोगों की जांच हुई। इसमें 489 संक्रमित मिले। जबकि 879 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। पूर्वी सिंहभूम जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 86.04 फीसद हो गई है।

loksabha election banner

18 मरीजों की मौत हुई

गुरुवार को शहर में 18 मरीजों की मौत हुई। मृतकों में कदमा निवासी (59) महिला, टेल्को निवासी (61) पुरुष, हरहरगुट्टू निवासी (62) महिला, सोनारी निवासी (64) पुरुष, बारीडीह निवासी (81) पुरुष, मानगो निवासी (79) पुरुष, जुगसलाई गौशाला चौक निवासी (63) महिला, सोनारी निवासी (69) पुरुष, सीतारामडेरा निवासी (74) पुरुष, उलीडीह निवासी (65) महिला, गोलमुरी निवासी (33) पुरुष, कदमा निवासी (64) पुरुष, बेल्डीह लेक निवासी (40) पुरुष, सोनारी निवासी (86) पुरुष, सोनारी निवासी (72) पुरुष, सोनारी निवासी (40) पुरुष, परसुडीह निवासी (50) पुरुष, मकदमपुर निवासी (70) महिला शामिल हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 878 हो गई है।

किस क्षेत्र में कितने पॉजिटिव मरीज मिले

  • क्षेत्र : पॉजिटिव
  • धालभूमगढ़ : 12
  • डुमरिया : 15
  • कदमा : 74
  • सोनारी : 33
  • परसुडीह : 18
  • बागबेड़ा : 28
  • जुगसलाई : 22
  • सिदगोड़ा : 61
  • साकची : 43
  • बर्मामाइंस : 03
  • मानगो : 27
  • टेल्को : 53
  • बिष्टुपुर : 10
  • बहरागोड़ा : 02
  • गोलमुरी : 04
  • पोटका : 06
  • घाटशिला : 01
  • सुंदरनगर : 07

तीन हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की दूसरी डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वालों की संख्या अधिक रही। तीन हजार 279 लोगों ने दूसरी डोज ली। वहीं, एक हजार 718 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल दो लाख 31 हजार 280 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं, 56 हजार 210 लोगों ने दूसरी डोज ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.