जमशेदपुर में साहसिक पर्यटन महोत्सव 14 फरवरी से, ये रही पूरी जानकारी Jamshedpur News
Adventure Tourism Festival. पूर्वी सिंहभूम जिले में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक साहसिक पर्यटन महोत्सव का आयोजन होगा। जानिए इसमें शामिल होने के लिए आपको क्या करना होगा।
जमशेदपुर, जेएनएन। Adventure Tourism Festival In jamshedpur From 14 February अगर आप साहसिक पर्यटन का हिस्सा बनने के इच्छुक हैं तो आपके लिए खास मौका है। यह मौका आपको जिला प्रशासन मुहैया करा रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक साहसिक पर्यटन महोत्सव का आयोजन होगा। आइए जानिए इसमें शामिल होने के लिए आपको क्या करना होगा।
गौरतलब है कि साहसिक पर्यटन महोत्सव के आायोजन के संबंध में पिछले दिनों उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक में साहसिक पर्यटन महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कार्ययोजना बनाई गई थी।
साहसिक पर्यटन महोत्सव की विवरणी
- कार्यक्रम स्थल- डिमना लेक परिसर तथा सोनारी एयरपोर्ट
- समय- 8 बजे से पूर्वाह्न से संध्या 5 बजे तक
खेल गतिविधियां
वाटर स्पोर्ट्स: बनाना राइड, वेक बोर्डिंग / रिंगो, वाटर रोलर, कयाकिंग
ग्राउंड स्पोर्ट्स: क्रॉसिंग / जिप लाइन, चढ़ाई, रैपलिंग, रोप कोर्स 4 प्रकार, ट्रेकिंग (दलमा ट्रेक)
एयरो स्पोर्ट: पैरासेलिंग, पैरामोटर
प्रतिभागी: उच्च विद्यालय के छात्र-छात्रा, एनसीसी तथा स्काउट एंड गाइड के कैडेट, इच्छुक आम जनता ।
नोट- जो प्रतिभागी पहले निबंधन कराएंगे उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
https://unadored-propeller.000webhostapp.com/ पर निबंधन किया जा सकता है।