Jamshedpur Crime Dairy : जुगसलाई में यौन शोषण का आरोपित गिरफ्तार, बिहार का निवासी है युवक
बिहार के रजौली का युवक जुगसलाई किराये के मकान में रह रहा था। वह प्रेम जाल में फांसकर युवती का विगत छह माह से यौन शोषण कर रहा था। युवती जब भी शादी करने की बात कहती थी तब वह शादी कर लेने का झांसा देता था।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना की पुलिस ने शादी करने का झांसा देकर जुगसलाई के एक होटल में बुलाकर यौन शोषण करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से बिहार के रजौली का रहनेवाला है। जुगसलाई एमइ स्कूल रोड में किराये का मकान में रह रहा था। प्रेम जाल में फासकर युवती के साथ विगत छह माह से यौन शोषण कर रहा था। युवती जब भी शादी करने की बात कहती थी, तब वह शादी कर लेने का झांसा देता था। युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जमशेदपुर के बागबेड़ा में छात्रा ने की खुदकुशी
पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा कॉलोनी निवासी अमरीक सिंह की पुत्री गुरप्रीत कौर ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह स्नातक की छात्रा थी। तीन दिसबंर को उसकी परीक्षा थी। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि पति और बेटा काम पर गए थे। वह पड़ोस में मंगलवार दोपहर मेडिकल दुकान गई थी। पुत्री घर में अकेली थी। दुकान से वापस घर लौटी। पुत्री को पंखा से दुपट्टा से फंदे पर लटका देखा। आसपास की लोगों की मदद से पुत्री को उतारा। उसकी मौत हो चुकी थी।
जमशेदपुर के मानगो में अश्लील हरकत करने वाला गिरफ्तार
पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो के आजादनगर थाना की पुलिस ने दीपासाई हरिजन बस्ती निवासी रविंद्र गोप को गिरफ्तार किया है। उस पर भाभी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप था। मामला वर्ष 2018 का है, तब से आरोपित फरार था। सोमवार रात घर पर वह आया था। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।