Move to Jagran APP

Jamshedpur Crime Dairy: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में, पीड़िता की मेडिकल जांच

Jamshedpur Crime Dairy गालूडीह थाना की पुलिस ने अपहरण कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित मानिक महतो निर्मल कर्मकार दीपक कालिंदी वासुदेव महतो और एक महिला कविता सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पढिए जमशेदपुर में अपराध की छोटी-बडी खबरें।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 02:18 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 02:18 PM (IST)
Jamshedpur Crime Dairy: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में, पीड़िता की मेडिकल जांच
पढिए जमशेदपुर में अपराध की छोटी-बडी खबरें।

 जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Crime Dairy गालूडीह थाना की पुलिस ने अपहरण कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित मानिक महतो, निर्मल कर्मकार, दीपक कालिंदी, वासुदेव महतो और एक महिला कविता सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़िता की एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई।

loksabha election banner

उसकी शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ गालूडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरुवार को मानिक महतो, निर्मल कर्मकार, दीपक कालिंदी और वासुदेव महतो ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था इसके बाद महिला को अपने परिचित महिला कविता सिंह के घर ले गए थे। वहां भी आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था।

कपाली में कार ने बाइक में मारी टक्कर महिला और उसके दो बच्चे घायल

सोनारी दोमुहानी पुल से सटे कपाली थाना क्षेत्र के डोबो मुख्य सड़क पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। सभी टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल है। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। महिला डोबो कमारगोड़ा की रहने वाली है। कार चांडिल से जमशेदपुर के सोनारी की ओर जा रही थी। कार की जांच में पुलिस ने कार से पोस्तो बरामद किया है। कार मालिक का पता पुलिस लगा रही है।

जुगसलाई में पुलिस मुखबिर को गोली मारने वाले को रिमांड पर लेने की तैयारी

जुगसलाई थाना क्षेत्र गौरीशंकर रोड पहलवान डेरा में पुलिस मुखबिर आलमगीर आलम उर्फ राजा को गोली मारने के आरोपित भाकुड को जुगसलाई थाना की पुलिस रिमांड पर लेगी। 18 मार्च की दोपहर को भाकुड ने घर से बुलाकर आलमगीर आलम को गोली मार दी थी। गोली जांघ में लगी थी। घटना के बाद से आरोपित फरार था। पुलिस दबाव के बाद उसने एक अप्रैल को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.