Move to Jagran APP

Mgm misdeed Case : एमजीएम में महिला मरीज से दुष्‍कर्म का आरोपित गिरफ्तार, पीड़ि‍ता ने की पहचान Jamshedpur News

Mgm misdeed Case. महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) के मेडिकल वार्ड में घुसकर महिला मरीज के साथ दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 01:25 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 02:29 PM (IST)
Mgm misdeed Case : एमजीएम में महिला मरीज से दुष्‍कर्म का आरोपित गिरफ्तार, पीड़ि‍ता ने की पहचान Jamshedpur News
Mgm misdeed Case : एमजीएम में महिला मरीज से दुष्‍कर्म का आरोपित गिरफ्तार, पीड़ि‍ता ने की पहचान Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) के मेडिकल वार्ड में घुसकर महिला मरीज के साथ दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। 15 मार्च तड़के तीन बजे उसकी गिरफ्तारी की गई। पीडि़ता ने भी उसकी पहचान की है। घटना से पहले आरोपित अस्पताल में आता-जाता था। 

loksabha election banner

वरीय पुलिस अधीक्षक मामले में रविवार को मीडिया को जानकारी दी।  इससे पहले पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसका सीसीटीवी फुटेज जारी किया था। गिरफ्तारी और उसकी सूचना देने वालों को 10 हजार इनाम देने की घोषणा की गई थी। 6 मार्च की रात परसुडीह की महिला मरीज के साथ नाटे कद और दाढ़ी वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। अस्पताल प्रबंधन ने अपनी गर्दन बचाने को घटना को अफवाह बताया था। पीडि़ता समेत घटना की प्रत्यक्षदर्शी दो महिला को अस्पताल से घर भिजवा दिया था। 

मंत्री के निर्देश पर एससपी ने लिया था संज्ञान

मामला उजागर होने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लिया। पीडि़ता को पुलिस ने खोज निकाला। आठ मार्च को उसकी शिकायत पर साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई गई। न्यायालय में 164 के तहत बयान कलमबंद कराया गया। मुख्य विपक्षी भाजपा ने जोर-शोर से मामले को उठाया था।

बिरसानगर का रहनेवाला है गुड्डू प्रमाणिक

दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार गुड्डू प्रमाणिक  बिरसानगर का निवासी है। उसकी गतिविधि आपराधिक रही है। चोरी-छिनतई के मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है। 

 स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने पुलिस टीम को दी बधाई

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने दुष्‍कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को सराहा है। उन्‍होंने ट्वीट किया-  मामले में  त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर पुलिस और पूरे जिले की पुलिस टीम को बधाई। आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से ट्रायल करवा कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का कार्य किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन की सरकार महिला सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.