Navratri 2019: दुर्गोत्सव में बारिश का खलल, गरज ही नहीं बरस भी रहे बादल Jamshedpur News
Navratri 2019. जमशेदपुर और आसपास के इलाके में तेज आवाज में बादल गरजने के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश दोपहर तब शुरू हुई जब संधि पूजा चल रही है।
जमशेदपुर,जेएनएन। दुर्गोत्सव पर बारिश खाल डाल रही है। जमशेदपुर और आसपास के इलाके में तेज आवाज में बादल गरजने के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश दोपहर तब शुरू हुई जब संधि पूजा चल रही है। मंदिरों और पूजा पंडालों में पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। बारिश जारी रही तो पूजा घूमने में भी बिघ्न पड़ेगा।
शनिवार को भी जमशेदपुर शहर में कहीं-कहीं बारिश हुई थी। दिन में हुई बारिश ने पूजा आयोजन समिति की चिंता बढ़ा दी थी। सुबह दिन चढऩे के साथ ही आसमान में बादल छाने लगे थे। दस बजे के बाद साकची हावड़ा ब्रिज से बर्मामाइंस तक और आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाएंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में सोमवार को नवमी के दिन भी पूजा पंडालों को देखने निकलने वाले लोगों के लिए परेशानी हो सकती है।
सोनारी एरोड्राम दुर्गा पूजा कमेटी में संधि पूजा।
कल भी हो सकती बारिश
सोनारी एरोड्राम दुर्गा पूजा कमेटी में संधि पूजा।
जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्र में आठ और नौ अक्टूबर को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। अष्टमी के बाद नवमी तिथि को भी बारिश होती है, तो पूजा पंडाल घूमने वाले श्रद्धालुओं के साथ पूजा आयोजन समिति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बारिश के कारण जहां श्रद्धालु माता की भव्य प्रतिमाओं का दर्शन नहीं कर पाएंगे वहीं पूजा आयोजन समितियों के पंडालों की सुंदरता बिगडऩे का खतरा बना रहेगा।