गणेशोत्सव : सुबह अभिषेकम, हवन तो शाम में आरती Jamshedpur News
श्री बाल गणपति विलास कदमा की गणेश पूजा में अभिषेक सहस्त्रनामा पूजा के बाद 14 दंपत्तियों ने हवन में हिस्सा लिया।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। गणेश महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार की सुबहे कई तेलुगु समाज के कई पंडालों में अभिषेकम पूजा, हवन आदि के कार्यक्रम आयोजत किए गए तो शाम को गणपति की आरती में कई श्रद्धालु शामिल हुए। श्री बाल गणपति विलास कदमा की गणेश पूजा में अभिषेक, सहस्त्रनामा पूजा के बाद 14 दंपत्तियों ने हवन में हिस्सा लिया।
लगभग एक घंटा तक यहां दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार हवन चला। इस हवन कार्यक्रम में मंत्रोच्चारण आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम से आए शशिभूषण शास्त्री ने किया। यहां सुबह के आठ बजे से 11 बजे तक मंत्रोच्चारण से सारा वातावरण भक्ति हो जाता है। शाम को यहां भी भव्य आरती की गई। इधर बिष्टुपुर राम मंदिर ब्वॉयज क्लब में गणेश प्रतिमा के सामने हनुमान जी आरती की गई। इसमें उपथित अधिक सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी पढ़ा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जंबू वाले बाबा धमेंद्र प्रसाद, डी रवि राव, श्रीनू रेड्डी, सुभाषिष उपाध्याय, महिधरशेखर, एस रवि कुमार, विश्व ङ्क्षहदू परिषद के कई सदस्य तथा राम मंदिर ब्वॉयज क्लब के सदस्य उपस्थित थे।
टीचर्स कॉलोनी में गणेशोत्सव पर हुई डांस प्रतियोगिता
मानगो के टीचर्स कॉलोनी में टीचर्स कॉलोनी ब्वॉयज क्लब की ओर से गणेश पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। पूजा के अलावा विविध आयोजनों ने जमकर समां बांधा। शाम को डांस कंपटीशन व शिव चर्चा का आयोजन किया गया। डांस में प्रथम स्थान खुशी को मिला जबकि जिया कुमारी दूसरे और सौम्या कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। गोपाल केसरी, धर्मराज व नीरज श्रीवास्तव ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। डांस के सभी प्रतिभागियों को उपहार दिए गए। आयोजन में बमबम पांडेय, हनी, ऋषि, अमित, आयुष आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को किया जाएगा।