अभिषेक बने परशुराम शक्ति सेना के पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष Jamshedpur News
केन्द्रीय अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने अभिषेक तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी केन्द्रीय कार्यसमिति के सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान कर दी।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे श्री परशुराम शक्ति सेना केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन बिष्टुपुर में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से जमशेदपुर के छात्र नेता अभिषेक तिवारी को श्री परशुराम शक्ति सेना पूर्वी सिंहभूम का जिला का अध्यक्ष चुना गया। केन्द्रीय अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने अभिषेक तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी केन्द्रीय कार्यसमिति के सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान कर दी।
सदस्यों ने माला पहनाकर किया स्वागत
सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुने जाने के बाद अभिषेक तिवारी को माला पहना कर उनका अभिनन्दन किया गया। अगले बीस दिन में जिला कमिटी गठित करने को कहा गया है।
बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय,केन्द्रीय महासचिव ज्योति मिश्रा,रंजीत झा, केन्द्रीय उपाध्यक्ष राजीव पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, शिवराम झा, ब्रजेश मिश्रा, केन्द्रीय सचिव सौरभ पाठक, विनय मिश्रा, प्रणव मिश्रा, अमन ओझा, आशुतोष चौबे, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, रितेश मिश्रा, रोहित तिवारी, आदित्य तिवारी आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन केन्द्रीय महासचिव ज्योति मिश्रा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन केन्द्रीय उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय ने किया।