Move to Jagran APP

मुसाबनी प्रखंड में 908 लोगों को लगा कोविड-19 का टीका

उत्तरी ईचड़ा दक्षिणी ईचड़ा व माटीगोड़ा पंचायत में शनिवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण टीम को निर्देश दिया कि उम्र 45 से 60 वर्ष तक के लोग जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा..

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 07:10 AM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 07:10 AM (IST)
मुसाबनी प्रखंड में 908 लोगों को लगा कोविड-19 का टीका
मुसाबनी प्रखंड में 908 लोगों को लगा कोविड-19 का टीका

संसू, मुसाबनी : उत्तरी ईचड़ा, दक्षिणी ईचड़ा व माटीगोड़ा पंचायत में शनिवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण टीम को निर्देश दिया कि उम्र 45 से 60 वर्ष तक के लोग जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान उत्तरी ईचड़ा में 318, दक्षिणी ईचड़ा में 300 व माटीगोड़ा में 290 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस प्रकार, कुल कुल 908 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। चाकुलिया में 525 लोगों को लगा कोरोना का टीका : वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम व बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को चाकुलिया प्रखंड में 525 लोगों को टीका लगाया गया। खास बात यह रही कि तीन टीकाकरण केंद्रों के लिए निर्धारित लक्ष्य 450 से अधिक लोगों ने टीकाकरण कराया। मटियाबांधी केंद्र पर 165, जमुआ में 200 व चालुनिया में 160 लोगों का टीकाकरण किया गया। तीनों टीकाकरण के लिए 150-150 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस दौरान एडीएम विधि व्यवस्था एनके लाल व बीडीओ देवलाल उरांव ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों के लिए निर्धारित सुविधाओं का जायजा लिया। मीना बाजार के कर्मियों का हुआ स्वाब टेस्ट, चेत नहीं रहे लोग : कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन टीकाकरण एवं जांच अभियान चला रहा है। वहीं, दूसरी ओर धालभूमगढ़ चौक व आसपास के होटलों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना आदि राज्यों से आने वाले तीर्थयात्री नाश्ता करते एवं समूह में चौक पर घंटों देखे जा रहे हैं। इनकी ओर किसी का ध्यान नहीं है।

loksabha election banner

इधर, नरिसंहगढ़ हनुमान वाटिका में लगे मीना बाजार संचालक और कर्मचारियों का शुक्रवार को बीडीओ सह एक्सीडेंट कमांडर शालिनी खलको के निर्देश पर धालभूमगढ़ पीएचसी में कुल 45 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया। लेकिन ये सभी लोग शनिवार को मीना बाजार का संचालन करते दिखे। लोग सवाल उठा रहे हैं अगर एक भी पॉजिटिव निकला तो इसका खामियाजा पूरे इलाके को भुगतना पड़ेगा। बीडीओ ने बताया कि शुक्रवार को मीना बाजार समेत 45 लोगों का स्वाब टेस्ट लिया गया है कि रिपोर्ट आना बाकी है। अगर वे अपने दुकान खोलकर बैठे हैं तो पॉजिटिव निकलने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्रों पर भाजपा ने लगाया कोविड वैक्सीन हेल्प डेस्क : शनिवार को बहरागोड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के तहत पंचायत स्थित स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की। इस दौरान कोविड-19 वैक्सीन लेने वालों व स्वास्थ्य केंद्र में आने वालों के हाथ सैनिटाइज कराए गए। उन्हें बिस्किट व शुद्ध्र पेयजल उपलब्ध कराए गए। हेल्पडेस्क गमारिया, साकरा, बरागाडि़या पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया। इस दौरान भाजपा बहरागोड़ा मंडल के अध्यक्ष राजकुमार कर ने सभी पंचायतों का दौरा कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। मौके पर एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह कोविड वैक्सीन अभियान के बहरागोड़ा मंडल प्रभारी महादेव बैठा, मंडल महामंत्री उत्पल पैरा, भाजपा नेता ब्रजेश मिश्र, महिला नेत्री कृष्णा पाल, बिना पात्र, मोनालिसा माइती, निर्मल जाना, आशीष माइती, जगन्नाथ दास, सुजीत माइती, राजेश पात्र, संजीव माइती, निरंजन धवड़िया समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.