Move to Jagran APP

टाटा मोटर्स यूनियन चुनाव: जानिए कितनी होंगी सीटें

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव में 85 सीटों का निर्धारण किया गया है। डिवीजनों में 60 और टीएमएल में 25 सीट निर्धारित की गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 12:17 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 12:17 PM (IST)
टाटा मोटर्स यूनियन चुनाव: जानिए कितनी होंगी सीटें
टाटा मोटर्स यूनियन चुनाव: जानिए कितनी होंगी सीटें

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की चुनावी प्रक्रिया शुरू है। चुनाव नियमावली और क्षेत्र का निर्धारण कर दिया गया है। कुल 85 सीटों का निर्धारण किया गया है जिसमें टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में 60 और टीएमएल में 25 सीट निर्धारित की गई है। 55, 60 व 65 कर्मचारियों पर एक सीट निर्धारित किया गया है। यूनियन में कुल मतदाताओं की संख्या 4,520 है।

loksabha election banner

सीटों का निर्धारण

डिवीजन - सीट

व्हीकल लाइन वन - 04

व्हीकल लाइन टू - 02

व्हीकल लाइन थ्री - 04

मेंटेनेंस - 01

फ्रेम फैक्ट्री -  04

मेंटेनेंस - 02

इंजन डिवीजन - 06

फाउंड्री डिवीजन - 05

हॉस्पिटल - 02

ऑटो ट्रांसपोर्ट - 02

सिक्युरिटी - 01

कैब एंड क्वायल - 16

ट्रेनिंग डिवीजन - 02

इंजीनियरिंग सर्विसेज - 01

क्यूए डिवीजन- 02

सीइएम - 02

इआरसी - 02

फाइनल रेस्टीफिकेशन - 02

टीएमएल

एचवी एक्सल - 12

एचवी ट्रांसमिशन - 10

फोर्ज, इनर-आउट - 03

टीम काम में विश्वास करती है, विवाद में नहीं : तोते-आरके

कुछ लोगों का काम बेवजह विवाद खड़ा करना है लेकिन हमारी टीम काम में विश्वास करती है। जो लोग आज टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव पर अनरगल बयानबाजी कर रहे हैं उन्हें मालूम होनी चाहिए यहीं वह यूनियन है जो इतने कम समय में मजदूर हित में कई नए काम किये हैं। उक्त बातें यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते व महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से कही है। लीव बैंक, सेवा निधि, ग्रुप बीमा, वेतन में 17 हजार तक का इजाफा आदि कई कार्य इसी यूनियन की देन है। कर्मियों को अपना आवास का सपना भी बहुत जल्द पूरा होगा।

चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी : आरपी

चुनाव पदाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि प्रजातांत्रिक तरीके से यूनियन का चुनाव कराया जा रहा है, जो पूरी तरह पारदर्शी है। कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। चुनाव नियमावली का प्रकाशन किया गया है इसी के तहत सभी कार्य संपादित किए जाएंगे। बुधवार को मतदाता सूची का प्रकाशन व अंतिम सूची का प्रकाशन किया होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.