Jamshedpur coronavirus News Update : पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले 85 कोरोना पॉजिटिव, जाने ताजा हाल
Jamshedpur coronavirus News Update. पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को 85 कोरोना पॉजिटिव मिले।जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6530 हो गई है।
जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को 85 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें दो डॉक्टर सहित जिला सर्विलांस विभाग के आठ कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा मर्सी अस्पताल के एक कर्मचारी, एसबीआई जादूगोड़ा के दो कर्मचारी और बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया के दो कर्मचारी पॉजिटिव मिले।
बिरसानगर जोन नंबर 1बी, रिपीट कॉलोनी, डिमना रोड, मानगो, गम्हरिया के दो, पटमदा, जाकिरनगर मानगो, चंद्रवती नगर, डिमना हाइवे, साकची, मानगो ,बारीडीह सहित अन्य क्षेत्रों में भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6530 हो गई है।
305 संदिग्धों का लिया गया नमूना
रविवार को 305 संदिग्ध मरीजों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 79810 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 71978 का रिपोर्ट निगेटिव आई है।
4289 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
एमजीएम, टीएमएच सहित विभिन्न कोविड वार्ड से कुल 404 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 4289 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।