Move to Jagran APP

एक माह में बढ़े 8455 मतदाता, पूर्वी सिंहभूम जिले में हो गए 17,17,052 Jamshedpur news

पूर्वी सिंहभूम जिले में एक माह में 8455 मतदाता बढ़े। अब जिले में कुल 17 लाख 17 हजार 52 वोटर हो गए हैं। जमशेदपुर पश्चिम में सर्वाधिक 2359 मतदाता जुड़े।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 01:01 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 01:01 PM (IST)
एक माह में बढ़े 8455 मतदाता, पूर्वी सिंहभूम जिले में हो गए 17,17,052 Jamshedpur news
एक माह में बढ़े 8455 मतदाता, पूर्वी सिंहभूम जिले में हो गए 17,17,052 Jamshedpur news

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम 2-15 सितंबर तक चला था। इसमें नए मतदाता जोड़े गए, तो कई का नाम काटा भी गया। इसी प्रक्रिया में निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 12 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, जिसमें करीब एक माह के बाद जिले में 8455 मतदाता बढ़ गए।

loksabha election banner

इसमें सर्वाधिक मतदाता 2359 जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जुड़े, जबकि सबसे कम 883 पोटका विधानसभा क्षेत्र में आए। नए मतदाताओं की संख्या के लिहाज से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा 1513 के साथ दूसरे नंबर पर रहा। इसके बाद जुगसलाई में 1280, बहरागोड़ा में 1266 और घाटशिला में 1154 नए मतदाता आए। इसके साथ ही जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 17 हजार 52 हो गई, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8,78,363 व महिलाओं की संख्या 8,38,689 है।

जमशेदपुर पश्चिम में जुड़े सबसे अधिक 2951, कटे 592

मतदाता सूची पुनरीक्षण में इस बार सबसे अधिक 2951 नए मतदाता जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जुड़े, जबकि कटने वाले मतदाता 592 रहे। इसी तरह जमशेदपुर पूर्वी में 1952 नए मतदाता शामिल किए गए, जबकि हटने वालों में 414 ही थे। घाटशिला में सबसे कम 193 मतदाता कटे, जबकि इसके बाद जुगसलाई विधानसभा में 204 मतदाताओं का नाम कटा।

जमशेदपुर पश्चिम में सबसे अधिक महिला मतदाता

पूर्वी सिंहभूम जिले में अंतिम मतदाता सूची के अनुसार सबसे अधिक 1,65,784 महिला मतदाता जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि इसके बाद सर्वाधिक महिला मतदाता 157,956 जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में हैं। हालांकि हर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की संख्या पुरुषों से कम है, लेकिन इनका सबसे कम अंतर पोटका में है। यहां 1,42,012 पुरुष व 1,41,957 महिलाएं हैं। वहीं महिला-पुरुष का अंतर सबसे अधिक जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में है, जहां पुरुष 1,82,218 व महिला 1,65,764 हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.