घाटशिला में 610 सैंपल जांच, 62 पॉजिटिव
घाटशिला अनुमंडल हॉस्पिटल में गुरुवार को सैंपल जांच में 62 नए पॉजिटिव केस मिले है। अनुमंडल अस्पताल में रैपिड किट से 472 लोगों का जांच किया गया इसमें 62 पॉजिटिव मिले है..
संस, घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल हॉस्पिटल में गुरुवार को सैंपल जांच में 62 नए पॉजिटिव केस मिले है। अनुमंडल अस्पताल में रैपिड किट से 472 लोगों का जांच किया गया इसमें 62 पॉजिटिव मिले है। वहीं ट्रूनेट से 52 व आरटीपीसीआर से 86 लोगों का जांच किया गया। क्षेत्र में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन अलर्ट पर है। कोरोना संक्रमण के चैन को तोड़ने के लिए लोग स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन का पालन करें। कोरोना पीड़ित की हालत हुई गंभीर : शहर के पुराना बाजार धर्मशाला रोड स्थित एक कोरोना पीड़ित महिला की स्थिति बुधवार की रात गंभीर हो गई। उनका ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल 50 से नीचे आ जाने पर आनन-फानन में घर पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया। स्थिति को देखते हुए गुरुवार तड़के स्वजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बारीपदा ले गए। विदित हो कि धर्मशाला रोड स्थित इस परिवार में 6 लोग संक्रमित हैं। संक्रमित कर रहे खरीदारी, स्थिति भयावह : प्रखंड में बुधवार एवं गुरुवार तक 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। नरसिंहगढ में एक स्थान को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिसके अंतर्गत परिवारों की जांच रिपोर्ट में 12 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बावजूद लोग कंटेनमेंट जोन से बाहर निकलकर बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। सार्वजनिक नलों से पानी ला रहे हैं। यह स्थिति भयावह है। बीडीओ शालिनी खलखो ने कहा कि लोग नियमों की अनदेखी कर बाजारों में घूम रहे हैं। जबकि प्रशासन की ओर राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बावजूद यदि वे बाहर निकलते हैं तो उन पर डीएम एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। यहां दंडाधिकारी की एवं पुलिस बल की तैनाती करवाएंगी। वहीं लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से राशन सामग्री की आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं है। जलापूर्ति ठप रहने के कारण उनके घरों में पेयजल का संकट हो गया है। कंटेनमेंट जोन में स्वयंसेवक नहीं रहने के कारण उन्हें जरूरत के सामान नहीं मिल रहे हैं। गुरुवार को कोरोना जांच के लिए विशेष अभियान में 118 लोगों का आरटी पीसीआर नमूना लिया गया, जबकि 60 लोगों की ट्रूनेट से जांच की गई। 297 लोगों का रैपिड टेस्ट किया गया जिसमें 10 लोग पॉजिटिव पाए गए।