Coronavirus Jamshedpur News Update : जमशेदपुर में हालात बेकाबू, फिर मिले 54 कोराना पॉजिटिव जानिए ताजा हाल
Coronavirus Jamshedpur News Update.यहां हालात बेकाबू हो चले हैं। घर से लेकर कार्यालय तक अब कोई भी सुरक्षित नहीं रह गया है। रविवार को जिले में कुल 54 कोरोना पोजिटिव मरीज मिले।
जमशेदपुर, जासं। Coronavirus Jamshedpur News Update पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना कहर बरपा रहा है। यहां हालात बेकाबू हो चले हैं। घर से लेकर कार्यालय तक अब कोई भी सुरक्षित नहीं रह गया है। रविवार को जिले में कुल 54 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें 51 मरीज ऐसे हैं जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। सिर्फ तीन की ही ट्रेवल हिस्ट्री है, जो बिहार, महाराष्ट्र व रांची से आए हैं।
संक्रमित मरीजों में डीटीओ ऑफिस के 14 कर्मचारी शामिल हैं। वहीं एमजीएम के वायरोलॉजी लैब में तैनात एक डॉक्टर व एक टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एमजीएम के कोविड वार्ड में तैनात एक डॉक्टर भी पॉजिटिव मिले हैं। इसके गोमुरी था के एक मुंशी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। थाने को सील कर दिया गया है। एसएसपी ऑफिस व गोलमुरी पुलिस लाइन के नौ जवान भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। टेल्को मनीफीट में एक ही परिवार के11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी परिवार के एक सदस्य से संक्रमित हुए हैं। जमशेदपुर अक्षेस,मानगो अक्षेस के कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मरीजों को महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल व टाटा मुख्य अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ मरीज होम क्वारंटाइन भी हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 875 पहुंच गई है।
291 संदिग्धों का लिया नमूना
पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को कुल 291 संदिग्धों का नमूना लिया गया। अब तक कुल 30719 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 28,200 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
तीन मरीज हुए स्वस्थ
टीएमएच के कोविड वार्ड से रविवार को तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 446 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कई मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।