Move to Jagran APP

सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ में शामिल हुए 50 मजदूर

शुक्रवार को सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ की बैठक संगठन के कोल्हान प्रभारी करण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 50 मजदूरों ने सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ की सदस्यता ली। घाटशिला मजदूर संघ के महामंत्री सचिदानंद त्रिपाठी व मजदूर अर्जुन सिंह की उपस्थिति में सभी मजदूर सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ में शामिल हुए..

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 01:05 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 05:07 AM (IST)
सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ में शामिल हुए 50 मजदूर
सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ में शामिल हुए 50 मजदूर

संस, घाटशिला : शुक्रवार को सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ की बैठक संगठन के कोल्हान प्रभारी करण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 50 मजदूरों ने सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ की सदस्यता ली। घाटशिला मजदूर संघ के महामंत्री सचिदानंद त्रिपाठी व मजदूर अर्जुन सिंह की उपस्थिति में सभी मजदूर सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ में शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही कमेटी गठन पर भी चर्चा की गई।

loksabha election banner

संघ के कोल्हान प्रभारी करण सिंह ने कहा कि मजदूरों की एकता बहुत ही जरूरी है। संगठन के मजदूर एकजुट रहीं। उनके हक व अधिकार के लिए हम संघर्ष करेंगे। मजदूरों को नियमित रोजगार, हक व अधिकार मिलना चाहिए। मौके पर चंद्रमा सिंह, अनूप कुमार शर्मा, महेश सिंह, परेश राय, सपन दत्ता, विजन गोराई, पंकज नमाता, अनूप शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

झामुमो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन : मुसाबनी दो नंबर स्थित गांधी पार्क में शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर महात्मा गांधी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के नारे भी लगाए गए। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रियनाथ बास्के, सचिव रामु चटर्जी, रविन्द्र राज, प्रदीप गोप, कानू टुडू, फागू लाल किस्कू, लखन मुर्मू, बाबूलाल हेंब्रम, विराम बास्के, दामा बेसरा, शुरू सोरेन, जादू टुडू, दाखिन हांसदा आदि उपस्थित थे।

समाजसेवी ने किया शीतला मंदिर के मुख्य द्वार का उद्घाटन : मुसाबनी के युवा समाजसेवी सुभाष लामा ने शुक्रवार को अपनी धर्मपत्नी श्यामा लामा के साथ पूजा-अर्चना कर शीतला मंदिर के मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। मंदिर कमेटी ने सामाजिक सहयोग से मंदिर के चारदीवारी का निर्माण कराया है। मुसाबनी के युवा समाजसेवी सुभाष लामा ने लगभग 60 हजार रुपये की लागत से मंदिर के मुख्य द्वार पर लोहे के दो गेट का निर्माण कराया है।

कोरोना से मुक्ति के लिए की पूजा : शुक्रवार को भक्तों ने कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए मां शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भक्तों ने क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की भी कामना की। मंदिर के पुजारी दीपू ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक पूजा-अर्चना कराया। सामूहिक पूजा में मुसाबनी-2 के युवा समाजसेवी सुभाष लामा, श्यामा लामा, राम कुमार लामा समेत कई भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में खिचड़ी भोग का भी वितरण किया गया। मौके पर सुभाष लामा के पिता राम कुमार लामा, मंदिर कमेटी के सदानंद मुदलियार, रवि मन्ना, पुजारी दीपू, रिकू, शशि शर्मा, अशोक मास्टर, के मंगेंदर, विमल सेनापति, सोनू श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद, संजय धल, तम्बी आदि उपस्थित थे।

धर्मगुरु रामदास टुडू रास्का की मनी जयंती : कड़वाकाटा में शुक्रवार को धर्मगुरु रामदास टुडू रास्का की जयंती शारीरिक दूरी के साथ मनायी गई । इस अवसर पर लोगों ने रामदास टुडू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुजारी गोपीनाथ टूडू, ग्राम प्रधान प्रो. सीताराम टुडू ने पारंपरिक ढंग से पूजा-अर्चना की। उपस्थित लोगों ने रामदास टुडू द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यो पर चर्चा भी की। ज्ञात हो कि रामदास टुडू ने धर्मपुथी की रचना की थी। इस कार्य के लिए उन्हें कोलकाता विश्वविद्यालय से डिलिट की उपाधि भी प्राप्त हुई थी। कड़वाकाटा मैदान में स्थापित उनकी मूर्ति पर विभिन्न दलों के नेताओं व गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिला पार्षद आरती सामाद ने भी अपने संदेश में धर्म गुरु रामदास टुडू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, वार्ड सदस्य चेतन हेंब्रम, रामदास टुडू, ठाकुर दास टुडू, विश्वनाथ टुडू, आकुल मुर्मू, दसमत मुर्मू , विनोद चौबे आदि उपस्थित थे।

धालभूमगढ़ थाना में चला सफाई अभियान : धालभूमगढ़ थाना में गांधी जयंती के अवसर पर थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर पूरे थाना परिसर की सफाई की गई। थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के बीच स्वच्छता का संदेश देते हुए महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का आग्रह किया। मौके पर सअनि ओम शरण, हराधन मरांडी, मुकेश शर्मा, पीएसआइ अवनीश कुमार, तरुण कुमार, अर्जुन कुमार यादव, हवलदार निरंजन शर्मा व पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

स्कूटी से गिरकर समीर घायल, टूटा दाहिना पैर : शुक्रवार की दोपहर स्कूटी से गिरकर मुसाबनी नंबर-3 निवासी समीर उर्फ मंटू नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। संत बारबारा चर्च के समीप सड़क पर पानी जमा होने के कारण युवक का स्कूटी स्किट कर गया, जिसके कारण युवक स्कूटी समेत सड़क पर गिर गया। दुर्घटना में युवक का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। मुसाबनी थाना के एएसआइ राजेश कुमार व अन्य लोगों ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा। मंटू किसी काम से माहुलबेड़ा स्थित अपने घर से मुसाबनी नंबर-1 स्कूटी से जा रहा था।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मना कुष्ठ एवं नशा मुक्ति दिवस : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर कुष्ठ एवं नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समुचित कुष्ठ रोगी खोज अभियान का शुभारंभ किया गया। डा मयंक पांडे व डा प्रशांत चटर्जी ने कहा कि अभियान के तहत सहिया घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की खोज करेंगी। जिनके शरीर में दाग हो या सूनापन महसूस कर रहे हों वे जल्द से जल्द इसकी जांच करा लें। सरकार की ओर से मुफ्त जांच व दवाइयों की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने नशा मुक्ति के लिए संकल्प भी लिया। मौके पर निरंजन महतो, प्रवीर मंडल, मो. कलीम अंसारी, गुरुपद कामिला, मालती मुर्मू, ममता लकड़ा आदि उपस्थित थे।

चाकुलिया में श्रद्धापूर्वक मनायी गई गांधी जयंती : शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गई। इस अवसर पर विधायक समीर महंती, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, जयप्रकाश करमाली, अध्यक्ष संध्या रानी सरदार व उपाध्यक्ष सुमित लोधा समेत कई लोगों ने डाक बंग्ला परिसर स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। विधायक ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिसा का मार्ग अपनाकर देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया था। ऐसे महापुरुष की जयंती पर उन्हें नमन करना व उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। डाक बंग्ला व आसपास के इलाकों में झाड़ू लगाकर सफाई की गई, जिसमें विधायक समेत अन्य लोगों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत छह लोगों को जॉब कार्ड भी उपलब्ध कराया गया। मौके पर नगर पंचायत के सिटी मैनेजर मोनिस सलाम, प्रभात कुमार मिंज, वार्ड पार्षद असगर हुसैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, मनोरंजन महतो, नगर पंचायत कर्मी रेणुका महतो, अमित मिश्रा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.