खरसावां में बंधन बैंक कर्मी से 35 हजार की लूट, तीन बदमाशों ने दिया अंजाम Saraikela News
Crime News. सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के बोड़ासाई गांव के पास बुधवार को तीन बदमाश बंधन बैंक कर्मी से 35 हजार लूटकर चलते बने। बंधन बैंक का एक कर्मी पदमपुर गांव से पैसा कलेक्शन कर बाइक से खरसावां की और लौट रहा था।
सरायकेला जासं। कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के बोड़ासाई गांव के पास बुधवार को तीन बदमाश बंधन बैंक कर्मी से 35 हजार लूटकर चलते बने। बुधवार को दोपहर दो बजे के आसपास बंधन बैंक का एक कर्मी पदमपुर गांव से पैसा कलेक्शन कर बाइक से खरसावां की और लौट रहा था।
इस दौरान पीछे से एक बोलोरो गाड़ी में सवार तीन लोग पहुंचे और पिस्टल की नोक पर पैसों से भरा बैग छीन लिया। साथ ही बंधन बैंक कर्मी से बाइक की चाबी भी छीन कर भाग गए। इसके बाद बंधन बैंक कर्मी ने पूरे मामले की जानकारी खरसावां पुलिस को दी। पुलिस ने त्वारित कार्रवाई करते हुए वाहनों की जांच व छापेमारी शुरू कर दी है।
ये कहते थाना प्रभारी
खरसावां थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अपराधियों की धर पकड़ के लिये छापेमारी चल रही है। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।