Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : पूर्वी सिंहभूम में 32 ने खरीदा नामांकन पत्र, तीन ने किया दाखिल Jamshedpur News

Jharkhand Assembly Election 2019. पूर्वी सिंहभूम जिले में अबतक 32 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है जबकि तीन ने दाखिल किया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 11:46 AM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 11:46 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : पूर्वी सिंहभूम में 32 ने खरीदा नामांकन पत्र, तीन ने किया दाखिल Jamshedpur News
Jharkhand Assembly Election 2019 : पूर्वी सिंहभूम में 32 ने खरीदा नामांकन पत्र, तीन ने किया दाखिल Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 32 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि तीन उम्मीदवारों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया। इसके साथ ही अब तक नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या 52 और दाखिल करने वाले चार हो गए हैं। 

loksabha election banner

नामांकन पत्र लेने वाले दिग्गजों में घाटशिला से पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, जुगसलाई से झारखंड सरकार के जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस व पोटका से विधायक मेनका सरदार शामिल हैं। वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में जमशेदपुर पश्चिम से महेंद्र कुमार (राईट टू रिकॉल पार्टी) व बबलू कुमार दांगी (निर्दलीय) के अलावा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से इंद्रजीत कुमार चंदेल (राईट टू रिकॉल पार्टी) शामिल हैं। 

जमशेदपुर पश्चिम

संजय कर्मकार (पिता शिवनाथ कर्मकार), संजीव आचार्य (पिता प्राणोतोष आचार्य), दीपांकर भट्टाचार्य (पिता स्व. एसबी भट्टाचार्य), पंकज कुमार साव (पिता स्व. बनवारी लाल साव), दिलीप कुमार प्रसाद (पिता स्व. विटुमा प्रसाद) व उमेश कुमार (पिता स्व. नारायण) व तरुण कुमार (पिता फणींद्र प्रसाद सिन्हा।   

पोटका

ईश्वर सोरेन (पिता लखाई सोरेन), मेनका सरदार (पति विभीषण सिंह भूमिज), बीर सिंह देवगम (पिता सारती देवगम), सुनीता मुर्मू (पिता रामु मुर्मू) व संजीव सरदार (पिता नलिन सरदार)। 

जमशेदपुर पूर्वी

धर्मेंद्र कुमार सिंह (पिता विजय कुमार सिंह), ज्ञानसागर प्रसाद (पिता स्व. भोज प्रसाद), आनंद कुमार पत्रलेख (पिता अविनाशचंद्र पत्रलेख), तारकेश्वर तिवारी (पिता भुनेश्वर तिवारी) व देवजानी विश्वास (पिता बकुलचंद्र राय)। 

जुगसलाई

चैतु राम (पिता स्व. परावन राम), बबलू रूहीदास (पिता. स्व. विनोद रूहीदास), मलय कुमार बेहेरा (पिता दीपक बेहेरा), मोहनलाल रजक (पिता पवित रजक) व रामचंद्र सहिस (पिता स्व. विजय सहिस)।

बहरागोड़ा

हरमोहन महतो (पिता दुर्गाचरण महतो), कुणाल षड़ंगी (पिता दिनेश षड़ंगी), समीर महंती (पिता भवेश महंती), बाढ़ा मुर्मू (पिता स्व. सांखो मुर्मू), बिराम सिंह तोपनो (पिता रूसु तोपनो) व कृष्णचंद्र जाना (पिता मदनचंद्र जाना)।

घाटशिला

प्रदीप कुमार बलमुचू (पिता स्व. अगस्टीन बलमुचू), लखनचंद्र मार्डी (पिता स्व. सालखु मार्डी), कनाई मुर्मू (पिता बास्ता मुर्मू) व जुगल सिंह (पिता मुकुट सिंह) शामिल हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.