घाटशिला के गांव में दाखिल हुआ 30 हाथियों का झुंड, मचा कोहराम Jamshedpur News
Elephants entered the village.पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह प्रखंड के नरसिंहपुर गांव में गुरुवार की रात तब कोहराम मच गया जब गांव में 30 हाथियों का झुंड दाखिल हो उत्पाात मचाने लगा।
गालूडीह (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। 30 Elephants entered the village of Ghatshila Jharkhand हाथियों से हलकान कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह प्रखंड के नरसिंहपुर गांव में गुरुवार की रात तब कोहराम मच गया जब गांव में 30 हाथियों का झुंड दाखिल होकर उत्पत मचाने लगा।
हाथियों ने दो लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घरों का मलवा गिरने से महिला समेत दो बच्चे घायल हो गए। महिला की स्थिति गंभीर है। महिला को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एमजीमए अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद वन विभाग के रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव पहुंची ।जिनके घरों को नुकसान पहुंचा है उनमें सुधीर सिंह एवं सीमांत सिंह शामिल हैं। घर का मलवा गिरने से घायल सुधीर सिंह की पुत्रवधू मोनिका सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दो बच्चों की भी स्थिति गंभीर है। सुधीर सिंह एवं भरत सिंह का करीब 15 क्विंटल धान भी हाथी चट कर ग। और आलू की फसल को रौंद डाला।
दुमकाकोचा में भी व्यापक क्षति
उधर, भगोरिया पंचायत के दुमकाकोचा गांव में भी गुरुवार रात करीब 11 0 बजे एक हाथी दाखिल हुआ और प्रमोथो सिंह के घर को तोड़ दिया। घर में रखा 50 किलो चावल हाथी गटक गए। गांव के ही सरोज सिंह के घर को तोड़ने का प्रयास हाथी ने किया। धक्के से घर की दीवार में दरार हो गई। लोगों ने मशाल दिखाकर हाथी को गांव से बमुश्किल खदेड़ा।
हाथियों से प्रभावित परिवार के सदस्य।