Move to Jagran APP

Lockdown Violation in Jamshedpur : बिना मास्क पहने लोगों से वसूला 25000 रुपये का जुर्माना

बिना मास्क पहनने वालों के खिलाफ उड़नदस्ता टीम द्वारा साकची बाजार में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जो मास्क नहीं पहन रखा था उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। बाजार में बिना मास्क पहले 50 लोगों से 500-500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 05:29 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 05:29 PM (IST)
Lockdown Violation in Jamshedpur : बिना मास्क पहने लोगों से वसूला 25000 रुपये का जुर्माना
बिना मास्क पहने लोग जुर्माना से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। दैनिक जागरण में शुक्रवार के अंक में बिना मास्क के बाजारों में उमड़ी भीड़ से संबंधित खबर छपने के बाद के बाद जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति पूरी तरह रेस हो गई। शुक्रवार को जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के आदेश के बाद बिना मास्क पहनने वालों के खिलाफ उड़नदस्ता टीम सोनल सिंह चौहान के नेतृत्व द्वारा साकची बाजार में सघन जांच अभियान चलाया गया।

loksabha election banner

इस दौरान जो मास्क नहीं पहन रखा था उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान बाजार में बिना मास्क पहले 50 लोगों से 500-500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस तरह शुक्रवार को बिना मास्क के बाजार में खरीददारी कर रहे 25000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उड़नदस्ता टीम द्वारा बाजार में मास्क चेकिंग के साथ जुर्माना वसूली करने की जानकारी मिलते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बिना मास्क पहने लोग जुर्माना से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए उड़नदस्ता टीम द्वारा लगातार विभिन्न बाजारों में लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद देखा जा रहा है कि लोग कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं एवं लापरवाही बरत रहे हैं। इसी के मद्देनजर जमशेदपुर अक्षेस की ओर से अभियान चलाया गया। मास्क जांच अभियान में नगर प्रबंधक सोनल सिंह, विनोद तिवारी, केशव प्रसाद, मनीष कुमार एवं सिकंदर कुमार आदि शामिल थे।

86 लोगों से वसूला गया 43 हजार रुपये जुुर्माना

उधर, यातायात पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान में गुरुवार को 86 लोगों को नियम उल्लंघन के आरोप में पकड़ा। इन सभी से 43 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। शहर में साकची, गोलमुरी, जुगसलाई, मानगाे और बिष्टुपुर में चेकिंग अभियान चलाए जा रहे है। हर दिन बिना मास्क, बिना हेलमेट के घूमने वाले बाइक सवारों पर कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.