Move to Jagran APP

पूर्वी सिंहभूम के 22 स्कूल बनेंगे आदर्श, केजी से 10 वीं तक की होगी पढ़ाई

ideal school पूर्वी सिंहभूम के 22 स्कूल आदर्श स्कूल बनेंगे। कुल 24 स्कूल का चयन किया गया था लेकिन राज्यस्तरीय टीम ने 22 स्कूलों को आदर्श बनाने की हरी झंडी दी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 05 Jun 2019 02:48 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 02:48 PM (IST)
पूर्वी सिंहभूम के 22 स्कूल बनेंगे आदर्श, केजी से 10 वीं तक की होगी पढ़ाई
पूर्वी सिंहभूम के 22 स्कूल बनेंगे आदर्श, केजी से 10 वीं तक की होगी पढ़ाई
जमशेदपुर, वेंकटेश्वर राव।  ideal school पूर्वी सिंहभूम जिला के 22 स्कूल आदर्श स्कूल बनेंगे। इसके लिए कुल 24 स्कूल का चयन किया गया था, लेकिन राज्यस्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण के बाद 22 स्कूलों को आदर्श बनाने की हरी झंडी दी गई। इस आदर्श स्कूल में केजी से लेकर दसवीं तक पढ़ाई होगी। सबसे पहले इन स्कूलों की आधारभूत संरचनाओं को विकसित किया जाएगा। स्कूल को नए लुक में लाया जाएगा। इसके अलावा यहां नियमानुसार सभी विषयों के शिक्षक छात्र अनुपात में उपलब्ध होंगे। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास कक्षा व आइसीटी लैब को स्थापित किया जाएगा। 

loksabha election banner
ये स्कूल होंगे आदर्श
अंचल का नाम - स्कूल का नाम
1. बहरागोड़ा - अपग्रेडेड गर्वनमेंट प्लस टू स्कूल खंडामौदा
2. बहरागोड़ा - मध्य विद्यालय माटिहाना
3. बोड़ाम - हाईस्कूल आदिवासी बोड़ाम
4. बोड़ाम - अप. गर्वनमेंट हाईस्कूल रशिकनगर
5. चाकुलिया - अप. गर्वनमेंट हाईस्कूल केरुकोचा
6. चाकुलिया - मनोहरलाल प्लस टू हाईस्कूल
7. धालभूमगढ़ - नरसिंहगढ़ प्लस टू हाईस्कूल
8. धालभूमगढ़ - हाईस्कूल कोकपाड़ा
9. गोलमुरी व जुगसलाई - बीपीएम प्लस टू हाईस्कूल
10. गोलमुरी व जुगसलाई - आरवीएम हाईस्कूल साकची
11. गोलमुरी व जुगसलाई - राजेंद्र मध्य विद्यालय बागबेड़ा
12. डुमरिया - अप. अष्टकोषि भालुकपातड़ा
13. घाटशिला - आदर्श मध्य विद्यालय महुलिया
14. घाटशिला - अप. गर्वनमेंट हाईस्कूल बनकाटी 
15. गुड़ाबांधा - अप. मिलनबिथि ज्वालकाटा प्लस टू हाईस्कूल
16. बहरागोड़ा - बहरागोड़ा प्लस टू हाईस्कूल
17. मुसाबनी - अप. हाईस्कूल माटीगोड़ा
18. मुसाबनी - मध्य विद्यालय टेटाबदिया
19. पटमदा - अप प्लस टू आदिवासी हाईस्कूल बांगुड़दा
20. पटमदा - बालिका मध्य विद्यालय बांगुड़दा
21. पोटका - अप. वाणिनिकेतन हाईस्कूल हल्दीपोखर
22. अप. प्लस टू हाईस्कूल हेंसरा। 
ये कहते जिला शिक्षा पदाधिकारी
22 स्कूलों को आदर्श स्कूल की श्रेणी में रखा गया है। इन स्कूलों को पूरी तरह अपडेट बनाया जाएगा। स्कूल में घुसने के साथ ही शैक्षणिक वातावरण समझ में आ जाएगा।
- शिवेंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.